{"_id":"5857f7f14f1c1b6755e39261","slug":"karwaa-e-aman-bus-service-restored-after-a-week","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर से बहाल हुई पाक को जाने वाली कारवां-ए-अमन बस सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिर से बहाल हुई पाक को जाने वाली कारवां-ए-अमन बस सेवा
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Mon, 19 Dec 2016 08:47 PM IST
विज्ञापन
KARWA E AMAN
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर और मुजफ्फराबाद के बीच चलने वाली साप्ताहिक कारवां-ए-अमन बस सेवा सोमवार को एक बार फिर से बहाल हो गई। मिलाद-उल-नबी के पर्व के कारण बस सेवा को पिछले सोमवार स्थगित कर दिया गया था।
विज्ञापन
क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, श्रीनगर के एक अधिकारी ने बताया कि श्रीनगर-मुजफ्फराबाद बस सेवा सोमवार से एक बार फिर बहाल हुई और यात्री ऊड़ी में अमन सेतु के रास्ते मुजफ्फराबाद गए। उन्होंने बताया कि इस बस सेवा को पिछले सोमवार मिलाद-उल-नबी के पर्व स्थगित कर दिया गया था। उन्होंने बताया कि श्रीनगर से मुजफ्फराबाद के लिए यहां से कुल 7 यात्री बस में सवार होकर गए, कुछ यात्री उड़ी से भी चढ़े।
विज्ञापन
गौरतलब है कि भारत और पाकिस्तान के बीच विश्वास बहाली के उपायों के रूप में श्रीनगर-मुजफ्फराबाद बस सेवा को वर्ष 2005 में शुरू किया गया था ताकि बिछड़े परिवारों को मिलाया जा सके। अब यह बस सेवा न सिर्फ बिछड़े परिवारों को आपस में मिला रही है बल्कि दोनों देशों के बीच अमन का पैगाम भी पहुंचाती है।
विज्ञापन