{"_id":"5935836e4f1c1b811c9c7de1","slug":"karwa-e-aman-bus-services-resumed-after-a-week","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीनगर-मुजफ्फराबाद के बीच फिर बहाल की गई कारवां-ए-अमन बस सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीनगर-मुजफ्फराबाद के बीच फिर बहाल की गई कारवां-ए-अमन बस सेवा
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Mon, 05 Jun 2017 09:44 PM IST
विज्ञापन
कारवां-ए-अमन बस सेवा
- फोटो : File Photo
श्रीनगर और मुजफ्फराबाद के बीच चलने वाली साप्ताहिक कारवां-ए-अमन बस सेवा सोमवार को फिर से बहाल हो गई। पिछले हफ्ते एलओसी पर तनाव के चलते बीते सोमवार को यह स्थगित कर दी गई थी।श्रीनगर के क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय के एक अधिकारी ने बताया कि श्रीनगर-मुजफ्फराबाद बस सेवा एक बार फिर बहाल हो गई है और यात्री उड़ी में अमन सेतु के रास्ते मुजफ्फराबाद गए।
विज्ञापन
श्रीनगर से मुजफ्फराबाद के लिए यहां से कुल 13 यात्री बस में सवार होकर गए, जिनमें 9 महिलाएं और 2 बच्चे भी शामिल थे। पिछली बार एलओसी पर बने तनावपूर्ण माहौल के चलते पाकिस्तान की ओर से बस सेवा नहीं संचालित की गई थी।
विज्ञापन
गौरतलब है कि भारत और पाकिस्तान के बीच विश्वास बहाली के उपायों के रूप में श्रीनगर-मुजफ्फराबाद बस सेवा को वर्ष 2005 में शुरू किया गया था ताकि बिछड़े परिवारों को मिलाया जा सके। अब यह बस सेवा न सिर्फ बिछड़े परिवारों को आपस में मिला रही है बल्कि दोनों देशों के बीच अमन का पैगाम भी पहुंचाती है।
विज्ञापन