फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   karvachauth news

Jammu News: करवाचौथ व्रत पर सजे बाजार, खूब चला कारोबार

Sun, 20 Oct 2024 05:21 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Sun, 20 Oct 2024 05:21 AM IST
विज्ञापन
karvachauth news
- चूड़ी, हलवाई, फल विक्रेता, मेहंदी व ब्यूटी पार्लरों में रही भीड़
विज्ञापन

- कांच, मेटल और जरकन की चूड़ियां बनी पहली पसंद

संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। करवाचौथ की पूर्व संध्या पर बाजारों में दिनभर चहल पहल रही। चूड़ी, हलवाई, फल विक्रेता, मेहंदी व ब्यूटी पार्लरों में ज्यादा भीड़ देखने को मिली।
इस साल महंगाई से लोगों को काफी परेशानी हुई। दुकानदार अशोक के अनुसार उनके पास 20 से लेकर 500 रुपये तक की चूड़ियां उपलब्ध हैं। कांच, मेटल, जरकन की चूड़ियां सबसे अधिक पसंद की गई।
मेहंदी लगाने वाले राजू ने कहा कि नये ट्रेंड की मेहंदी लगाने के दाम भी बढ़ा दिए हैं। पहले केवल हाथ में ही मेहंदी लगाने के 200 रुपये लिए जाते थे। अब पूरी बाजू में मेहंदी लगवाने का खर्च दोगुना हो गया है। इसके लिए 500 से 700 रुपये लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन

फल विक्रेता सुनील के अनुसार जो सेब पहले 80 रुपये किलो था, अब वह 100 रुपये किलो बिका। यही हाल अन्य सब्जियों का है। इसी प्रकार चूड़ियों के दाम भी अधिक हो गए हैं। इसके बावजूद महिलाओं ने जमकर खरीदारी की। सोने के दाम 80 हजार के पार होने पर भी महिलाओं ने गहनों की खरीदारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वर्णकार ने बताया कि पिछले साल सोने के दाम 63,000 रुपये दस ग्राम और चांदी 72,000 रुपये किलो थी, मगर अब सोना व चांदी में काफी बढ़ोतरी होने पर भी ग्राहकों ने ठीकठाक खरीदारी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed