{"_id":"5d6fa8188ebc3e93a844520d","slug":"karnataka-and-maharashtra-government-plans-to-open-hotels-and-resorts-in-jammu-and-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्नाटक और महाराष्ट्र सराकार का प्लान, जम्मू-कश्मीर में खोलेंगे होटल और रिसॉर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्नाटक और महाराष्ट्र सराकार का प्लान, जम्मू-कश्मीर में खोलेंगे होटल और रिसॉर्ट
Wed, 04 Sep 2019 05:33 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Wed, 04 Sep 2019 05:33 PM IST
विज्ञापन
कश्मीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य में अनुच्छेद 370 हटाने की घोषणा के साथ ही प्रतिदिन दूसरे प्रदेशों से निवेश की नई घोषणा सामने आ रही हैं। यहां उपलब्ध संसाधनों के मद्देनजर हर राज्य अपने हिसाब से यहां निवेश करना चाहता है। मंगलवार को कर्नाटक ने कहा कि वह यहां पर्यटन केंद्र और होटल की योजना बना रहे हैं। इससे पहले दिन में महाराष्ट्र सरकार ने कहा कि वह जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में दो रिसॉर्ट खोलने की योजना बना रही है।
विज्ञापन
बेंगलुरू में कर्नाटक के पर्यटन मंत्री टीटी रवि ने मंगलवार को कहा कि उनकी सरकार इसके लिए जम्मू-कश्मीर सरकार से जमीन की मांग करेगी। हमारी योजना एक केएसटीडीसी (कर्नाटक राज्य पर्यटन विकास निगम) का होटल खोलने की है। उम्मीद है कि इससे दोनों राज्यों के पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘हम जम्मू और कश्मीर के पर्यटन में प्रवेश करने के बारे में भी विचार कर रहे हैं। कर्नाटक की कला, वास्तुकला, संस्कृति और परंपराओं को भारत के ताज में प्रदर्शित किया जा सकता है, जिसके परिणामस्वरूप दोनों राज्यों के लिए बेहतर स्थिति होगी।’
विज्ञापन
दूसरी ओर मुंबई में महाराष्ट्र के पर्यटन मंत्री जयकुमार रावल ने मंगलवार को कहा कि राज्य सरकार जम्मू और कश्मीर और लद्दाख में दो पर्यटक रिसॉर्ट बनाने की योजना बना रही है। रावल ने कहा कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के माध्यम से जम्मू और कश्मीर के राज्यपाल को एक पत्र भेजा जाएगा, जो इस उद्देश्य के लिए भूमि की मांग करेगा, यह कदम विधानसभा चुनाव से पहले उठाया जाएगा। रावल ने कहा, महाराष्ट्र पर्यटन विकास निगम (एमटीडीसी) ने 28 अगस्त की बैठक में श्रीनगर और लद्दाख में रिसॉर्ट स्थापित करने के लिए एक-एक करोड़ रुपये आवंटित करने का फैसला किया।