फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   kargil war 12 july 1999,

कारगिल गाथा: कारगिल के उत्तरी छोर से भी हट गई पाक सेना

Wed, 13 Jul 2016 03:05 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Wed, 13 Jul 2016 03:05 PM IST
विज्ञापन
kargil war 12 july 1999,

लाइन आफ कंट्रोल का लांघकर कारगिल की पर्वतीय चोटियाें को कब्जाने वाली पाक सेना को मुंह की खानी पड़ी थी। जुलाई के दूसरे सप्ताह के अंत तक पाकिस्तानी सेना को न सिर्फ खुद एलओसी पार लौटना पड़ा, बल्कि घुसपैठियों को वापस बुलाने पर मजबूर होना पड़ा। 

विज्ञापन


बारह जुलाई को काओबाली गली के पश्चिमी हिस्से को भारतीय सेना ने अपने कब्जे में लेने की प्रक्रिया तेजी से अंजाम दी। काओबाली गली ठीक कारगिल सेक्टर की तरह घुसपैठ के लिहाज से संवेदनशील था। 
विज्ञापन


8 जाट को पूरे इलाके में अपना नियंत्रण हासिल करने की जिम्मेदारी दी गई। जोश से भरे गश्ती दलों ने इलाके को खंगाल मारा। घंटाें लगातार की कार्रवाई में दुरूह इलाके पर भारतीय सेना की मौजूदगी ने पाकिस्तानी सेना को कारगिल के उत्तरी छोर वाली एलओसी से लौटने को मजबूर कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय सेना का पूरी तरह से कब्जा

kargil war 12 july 1999,

उधर बारह जुलाई के दिन ही द्रास सेक्टर में बोफोर्स तोप लेकर आ रही टीम पर मोर्टार हमला हुआ। इसमें जवान सरतूल सिंह शहीद हो गए। ये हमला घुसपैठियाें ने किया था जिनके खिलाफ जबरदस्त जवाबी कार्रवाई करते हुए इलाके को खाली करवा लिया गया। 
 

कारगिल सेक्टर के अधिकांश इलाकाें पर अब भारतीय सेना का पूरी तरह से कब्जा हो चुका था। इस बीच सैन्य कार्रवाई को युद्ध समाप्ति से पूर्व की औपचारिक दबिश के रूप में देखा जा रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed