फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   kargil vijay diwas: While capturing Tiger Hill Pak soldiers used to throw stones abuse

करगिल विजय दिवस: टाइगर हिल पर कब्जा करते समय पाक सैनिक गिराते थे पत्थर, देते थे गालियां

Wed, 26 Jul 2023 02:30 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो Updated Wed, 26 Jul 2023 02:30 PM IST
सार

कारगिल में उनकी रेजिमेंट को मई 1999 में भेजा गया था। यशपाल बताते हैं कि पहले उन्होंने तोलोलिंग पर कब्जा करने के लिए दुशमनों के छक्के छुड़ाए। बाद में उन्हें टाइगर हिल पर कब्जा करने के लिए भेजा गया।

विज्ञापन
kargil vijay diwas: While capturing Tiger Hill Pak soldiers used to throw stones abuse
करगिल विजय दिवस - फोटो : Social media

विस्तार

कारगिल युद्ध में दुशमन के साथ दो-दो हाथ करने वाले जवानों का आज भी खून खौल उठता है। कारगिल में बहुत जवान मातृ भूमि पर कुर्बान हो गए, लेकिन कुछ जवान ऐसे भी थे जो आज भी उस युद्ध की घटनाओं के साक्षी हैं। इनमें से एक हैं 16 ग्रेनेडियर के सेवानिवृत्त जवान यशपाल।

विज्ञापन


विज्ञापन


कारगिल में उनकी रेजिमेंट को मई 1999 में भेजा गया था। यशपाल बताते हैं कि पहले उन्होंने तोलोलिंग पर कब्जा करने के लिए दुशमनों के छक्के छुड़ाए। बाद में उन्हें टाइगर हिल पर कब्जा करने के लिए भेजा गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन जुलाई को वह लोग टाइगर हिल पर पहुंच गए थे। पाकिस्तान के सैनिक उंचाई पर बैठे थे। जैसे ही वह पहुंचे तो उन्होंने पत्थर गिराने शुरू कर दिए। पाकिस्तानी सैनिक उन्हें गालियां तक देते थे। हमारे जवानों व अधिकारियों को एक ही टास्क दिया गया था कि टाइगर हिल पर तिरंगा फहराना है। 


भारतीय बोफोर्स तोपों ने पाक सैनिकों को बांधे रखा और इसी बीच उनकी रेजिमेंट वहां पहुंच गई। पाकिस्तान की 12 नार्दर्न इनफेंन्ट्री के जवान अपना सामान छोड़कर भाग निकले। वह सिविल कपड़ों में लड़ाई कर रहे थे। यशपाल के अनुसार, पाकिस्तान की सेना के एक कैप्टन को उनकी रेजिमेंट के जवानों ने मार गिराया। 

पाकिस्तान ने शव लेने से ही इंकार कर दिया था। उन्होंने बताया कि पांच जुलाई को टाइगर हिल को पाक सैनिकों से मुक्त करवा लिया गया था। यशपाल के अनुसार उनकी 16 ग्रेनेडियर ने सबसे अधिक शहादतें दीं। इसमें दो अधिकारी, दो जेसीओ और 30 जवान शामिल हैं। परमवीर चक्र से नवाजे गए जोगिन्द्र यादव भी उनकी रेजिमेंट के थे। यशपाल के अनुसार आज भी पुराने दिनों की याद ताजा होते ही खून खौल उठता है।

ये भी पढ़ें- Kargil Vijay Diwas: शहीद दलेर की दलेरी को क्यों सरकार का नहीं सलाम, तोलोलिंग हिल पर दुश्मन से लिया था लोहा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed