फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Kargill Vijay diwas: Pledge taken from school to serve nation, kargil martyr Udayaman singh of jammu

करिगल विजय गाथा: स्कूल से देश सेवा का लिया प्रण, शहीद उदयमान ने गोली लगने के बाद भी दुश्मन को खदेड़ा

Wed, 26 Jul 2023 01:35 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो Updated Wed, 26 Jul 2023 01:35 PM IST
सार

जम्मू के शहीद उदयमान सिंह ने टाइगर हिल पर दुश्मनों से सीधा मुकाबला किया। बहादुरी के साथ लड़ते हुए उन्हें एक गोली लगी। घायल होने के बाद दुश्मनों के छक्के छुड़ाए।

विज्ञापन
Kargill Vijay diwas: Pledge taken from school to serve nation, kargil martyr Udayaman singh of jammu
करगिल शहीद उदयमान सिंह के परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कारगिल युद्ध के योद्धा उदयमान सिंह की दो बहनें वंदना लंगेह और कंचन बाला हैं। भाई के शहीद होने के बाद बड़ी बहन वंदना शिक्षक बनीं। परिजनों ने कहा कि किसी स्कूल का नाम उदयमान रखा जाए। वह बताते हैं - उदयमान ने 12 हजार फीट की ऊंचाई पर दुश्मनों से अंतिम सांस तक लोहा लिया।

विज्ञापन


टाइगर हिल पर सीधा मुकाबला किया। बहादुरी के साथ लड़ते हुए एक गोली लगी। घायल होने के बाद दुश्मनों के छक्के छुड़ाए। उदयमान का जन्म झिड़ी के पास शामा चक्क में 1978 में हुआ था। स्कूल से ही फौज में भर्ती होने का मन था। माता-पिता चाहते थे कि उच्च शिक्षा हासिल करें, लेकिन शायद उनके हिस्से में भारत माता की सेवा लिखी थी।
विज्ञापन


26 अगस्त, 1996 को जबलपुर में सेना में भर्ती हुए। ट्रेनिंग समाप्त होने पर 18 ग्रेनेडियर यूनिट में भेजा गया। उस दौरान यूनिट गंगानगर में थी। इसके बाद यूनिट को कश्मीर भेजा गया। आंतकियों के साथ मुठभेड़ में भी कई बार वह शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात को ही जंग में कूद पड़े

4 जुलाई, 1999 को यूनिट को दुश्मनों से टाइगर हिल खाली कराने की जिम्मेदारी मिली। पूरी रात रस्सियों के सहारे दुर्गम चढ़ाई चढ़कर जवान आगे बढ़े। पांच जुलाई सुबह आठ बजे उदयमान साथियों के साथ चोटी पर पहुंचे। साहस और बहादुरी से लड़ते हुए वीरगति को प्राप्त हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed