{"_id":"64c18a01c5b332236d0d5258","slug":"kargil-vijay-divas-celebration-jammu-news-c-10-jam1008-169503-2023-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: क्लस्टर विश्वविद्यालय समेत अन्य कॉलेजों में मनाया शहीदी दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: क्लस्टर विश्वविद्यालय समेत अन्य कॉलेजों में मनाया शहीदी दिवस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। क्लस्टर विश्वविद्यालय और अन्य कॉलेजों में बुधवार को कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। क्लस्टर विश्वविद्यालय और उसके अधीन एसपीएमआर कॉमर्स कॉलेज, जीजीएम साइंस कॉलेज, एमएएम कॉलेज और पद्म श्री पदमा सचदेव महिला कॉलेज के करीब 100 एनसीसी कैडेट्स ने शहीदों को याद कर पौधरोपण किया।
विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार प्रो. जतिंद्र खजूरिया ने प्रतिभागियों को संबोधित किया। डोगरा कॉलेज ऑफ एजुकेशन ने भी बाड़ी ब्राह्मणा स्थित परिसर में शहीदों को याद किया। मुख्य वक्ता के रूप में कर्नल डॉ. वीके साही ने छात्रों को 1999 में हुए भारत-पाकिस्तान युद्ध के बारे में जानकारी दी। जीडीसी सिद्दड़ा में विजय दिवस पर मेरी माटी मेरा देश विषय पर कार्यक्रम आयोजित हुआ। जीडीसी मढ़ में भी शहीदों को नमन किया गया और उनके शौर्य व साहस से छात्रों को अवगत करवाया।
उधर, गवर्नमेंट महिला कॉलेज परेड में शहीदों को याद किया गया। एनएसएस के करीब 50 स्वयंसेवकों ने कार्यक्रम में भाग लेकर विचार व्यक्त किए। साथ ही शहीदों के परिजनों से मुलाकात कर सम्मानित किया। मौके पर कॉलेज के प्राचार्य प्रो. एसपी सारस्वत उपस्थित रहे।