फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   kalai bridge inaugurated by GOC northern command in Poonch Jammu Kashmir

कलाई पुल जनता को समर्पित, जीओसी नार्दर्न कमांड लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह ने किया उद्घाटन

Fri, 18 Jan 2019 12:40 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Fri, 18 Jan 2019 12:40 PM IST
विज्ञापन
kalai bridge inaugurated by GOC northern command in Poonch Jammu Kashmir
GOC Northern Command - फोटो : अमर उजाला
जम्मू-कश्मीर में पुंछ जिला मुख्यालय से 12 किलोमीटर दूर जम्मू-पुंछ राजमार्ग पर पुलस्त और सुरन नदी पर कलाई गांव में निर्मित पुल जनता को समर्पित कर दिया गया। इसका शुभारंभ सेना की नार्दर्न कमांड के जीओसी लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह ने किया।
विज्ञापन

 
जीओसी ने कहा कि पुल के बनने से जहां मंडी, कलाई, लोरन, सावजियां के लाखों लोगों को लाभ मिलेगा वहीं श्री बुड्ढा अमरनाथ के भक्तों को भी मंदिर तक पहुंचने में आसानी होगी। पुल के समर्पित होने से लोगों में खुशी का माहौल है। 
विज्ञापन


लोगों ने कहा कि कलाई में आजादी के बाद से ही मात्र एक लोहे का पुल था, जिस पर एक समय में एक ही वाहन गुजर सकता था। इस कारण जाम की स्थिति बनी रहती थी। अकसर लोगों को 24 किलोमीटर का चक्कर काट कर शेरे-ए-कश्मीर पुल पुंछ से होकर आवागमन करना पड़ता था। अब समय के साथ आर्थिक नुकसान भी नहीं होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि कलाई पुल का निर्माण सीमा सड़क संगठन/ग्रैफ की तरफ से रिकार्ड समय में निर्धारित समय से तीन महीने पहले पूरा किया गया है। यह पुल प्रधानमंत्री पैकेज के अंतर्गत करीब 22.93 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हुआ है। इस अवसर पर सैन्य, सीमा सड़क संगठन, जिला प्रशासन एवं पुलिस के अधिकारियों सहित ग्रामीण मौजूद रहे। 


लोग सेना का करें सहयोग
जीओसी रणबीर सिंह ने कहा कि सेना आपरेशन सद्भावना के तहत स्कूल खोलने सहित लोगों के उत्थान का भी कार्य कर रही है। इसलिए अच्छे नागरिक के तौर पर सहयोग दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed