{"_id":"63274fb834a25234745d5378","slug":"kachcha-house-collapsed-in-anantnag-three-including-father-and-son-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम अपडेट: अनंतनाग में कच्चा मकान गिरा, पिता-पुत्र समेत तीन की मौत, पीड़ित परिवार को दी गई आर्थिक सहायता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम अपडेट: अनंतनाग में कच्चा मकान गिरा, पिता-पुत्र समेत तीन की मौत, पीड़ित परिवार को दी गई आर्थिक सहायता
Sun, 18 Sep 2022 10:35 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अनंतनाग
अमर उजाला नेटवर्क, अनंतनाग
Published by: विमल शर्मा
Updated Sun, 18 Sep 2022 10:35 PM IST
सार
अनंतनाग के डीसी बशारत कयूम ने बताया कि घटन की सूचना मिलते ही मौके पर राजस्व तथा पुलिस की टीम भेजी गई। तत्काल राहत व बचाव कार्य शुरू किया गया और 24 घंटे के भीतर ही आर्थिक सहायता दी गई।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में शनिवार की देर रात एक कच्चा मकान गिर जाने से पिता-पुत्र समेत तीन लोगों की मौत हो गई। पीड़ितों के परिवार को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी गई है। उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने घटना पर दुख जताया है।
विज्ञापन
उन्होंने पीड़ित परिवार को तत्काल सहायता मुहैया कराने तथा घायलों को समुचित इलाज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। माथेर पथरी डकसुम इलाके में रात को हुई घटना में मलबे में दब जाने से मंजूर गोरसी (40) व पुत्र आसिफ गोसरी (16) और हाजिरा (55) की मौत हो गई।
विज्ञापन
हुसैन गोसरी की 12 साल की बेटी शकीना सुरक्षित है। मकान गिरने की आवाज सुनकर पहुंचे आसपास के लोगों ने तत्काल बचाव शुरू किया। प्रशासनिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर राहत व बचाव कार्य शुरू किया। पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद के साथ ही कंबल तथा बर्तन उपलब्ध कराए गए।
विज्ञापन
अनंतनाग के डीसी बशारत कयूम ने बताया कि घटन की सूचना मिलते ही मौके पर राजस्व तथा पुलिस की टीम भेजी गई। तत्काल राहत व बचाव कार्य शुरू किया गया और 24 घंटे के भीतर ही आर्थिक सहायता दी गई।