फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jyodian news, road damage news

Jammu News: कलीठ से ठंडीचोई तक सड़क 11 दिनों से बंद, लोग परेशान

Sat, 06 Sep 2025 03:08 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Sat, 06 Sep 2025 03:08 AM IST
विज्ञापन
jyodian news, road damage news
फोटो ज्यौडियां सेज्यौड़ियां के गांव कलीठ से लेकर ठंडीचोई तक की 11 दिन से सड़क बंद होने कोर्ट
खौड़ और अखनूर मुख्यालय से कटे सात पंचायतों के लोग
विज्ञापन

ज्यौड़ियां। छंब विधानसभा क्षेत्र में कलीठ से ठंडीचोई तक सड़क बारिश के कारण पस्सियां गिरने से पिछले 11 दिनों से बंद है। यह सड़क ग्रेफ विभाग के अधीन है। इससे क्षेत्र की सात पंचायतों के लोग खौड़ और अखनूर मुख्यालय से कट गए हैं।
प्रभावित इलाकों में पंचायत सेड़, खडा़ह, नाथल, करतेयाल, डोरी, डगेर और गार मजूर शामिल हैं। लोगों ने बताया कि क्षेत्र में प्रवेश करने के लिए एक सड़क रजवाल से वाया चमारकी ठंडीचोई तक जाती है अब वह भी बंद हो गई है। बता दें कि यहां के लोगों के लिए क्षेत्र से बाहर निकलने के लिए पैदल चलने का रास्ता भी नहीं हैं। गांव सेड़ और ठंडीचोई के लोगों ने राज्य और केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस मौके पर मंजीत कुमार दीपक शर्मा, नरोतम शर्मा, स्वर्णो देवी, राजनी देवी और ओम प्रकाश ने बताया कि वह पिछले 11 दिनों से अपने घरों में बंद हैं।
विज्ञापन

क्षेत्र निवासी रमेश लाल, ठाकुर दास और मदन लाल ने बताया कि पिछले 11 दिनों से क्षेत्र में बंद हैं। प्रशासन की तरफ से सड़क पर यातायात सामान्य करने को लेकर किसी तरह से अब तक कोई भी प्रयास नहीं किया गया है और क्षेत्र की सात पंचायतों के हजारों लोग क्षेत्र में बंद हैं। लोगों ने प्रशासन से सड़क को जल्द खोलने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed