{"_id":"68b8af059ed19f3fa908aa8c","slug":"jyodian-news-heavy-rain-news-akhnoor-news-c-269-1-jou1001-101860-2025-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: खेत-खलिहान, मकान और रास्ते सब पानी में डूबे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: खेत-खलिहान, मकान और रास्ते सब पानी में डूबे
Thu, 04 Sep 2025 02:41 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Thu, 04 Sep 2025 02:41 AM IST
विज्ञापन
ज्यौडि़यां से लोगों को पानी से बाहर निकालते सेना तथा पुलिस के जवान। संवाद
ज्यौड़ियां। रात भर हुई मूसलाधार बारिश ने ज्यौड़ियां और छंब के सीमावर्ती गांवों को बुरी तरह से प्रभावित किया है। सीमावर्ती दड़खौड़, छन्नी, दड़ सरदारें दा, घिगडेयाल, बदोवाल समेत दर्जनों गांव जलमग्न हो गए हैं। खेत-खलिहान, घर और रास्ते सब पानी में डूब गए हैं।
अचानक आई बाढ़ ने गांववासियों को घरों से बेघर कर दिया है। लोग जान बचाने के लिए मजबूरन घरों से निकलकर सुरक्षित ठिकानों की तलाश में हैं। प्रशासन की तरफ से हर संभव सहायता की जा रही है। स्कूल, बैंक्वट हॉल में आश्रय दिया गया है। दृश्य बेहद मार्मिक और हृदय विदारक है। छोटे-छोटे बच्चों को कंधों पर उठाकर, बुजुर्गों को पीठ पर बिठाकर और बीमारों को चारपाइयों पर लादकर लोग पानी के तेज बहाव से गुजर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं और बाढ़ का पानी बढ़ता ही जा रहा है। लोगों का जीवन संकट में है, पशुधन और फसलें भी भारी मात्रा में प्रभावित हो रही हैं। संवाद