{"_id":"69067006604162191e05a7c2","slug":"jyodian-news-demand-news-samba-news-c-290-1-pgl1001-101247-2025-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: 20 साल से निर्माण को तरस रही पंचायत कलीठ के वार्ड दो की मुख्य गली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: 20 साल से निर्माण को तरस रही पंचायत कलीठ के वार्ड दो की मुख्य गली
Sun, 02 Nov 2025 02:09 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Sun, 02 Nov 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
25 परिवार प्रभावित, बोले- गाड़ी लेकर जाना तो दूर पैदल चलना भी मुश्किल
ज्यौड़ियां। खौड़ उपजिले की पंचायत कलीठ की वार्ड नंबर दो की मुख्य गली की हालत जर्जर बनी हुई है। इस गली के निर्माण की मांग वार्ड के लोग पिछले 20 सालों से कर रहे हैं। इस गली में गाड़ी लेकर जाना तो दूर पैदल तक चलना मुश्किल बना हुआ है।
विभागीय अधिकारियों के सिर्फ झूठे आश्वासन मिल रहे हैं। बता दें की यह गली पीडब्ल्यूडी विभाग के अधीन है। वार्ड निवासी चमन लाल, सरदारी लाल, अजय कुमार और शाम लाल शर्मा ने बताया कि स्थानीय विधायक व कैबिनेट मंत्री सतीश कुमार शर्मा ने चुनाव के समय गली का निर्माण करने का आश्वासन दिया था लेकिन वास्तव में अभी तक गली के निर्माण को लेकर कुछ नहीं हुआ है। लोगों ने बताया कि इस गली पर वार्ड नंबर दो के 25 परिवार निर्भर हैं। वार्ड के लोगों ने गली का जल्द निर्माण करने की मांग की है।
कोट
सोमवार को संबंधित विभाग के अधिकारियों से बैठक कर गली के निर्माण पर बात की जाएगी।
- सतीश कुमार, एसडीएम खौड़