फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jyodian news, crime news

Jammu News: शादी करवा कर पैसे ऐंठने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दुल्हन सहित पांच लोग गिरफ्तार

Sun, 24 Aug 2025 02:22 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Sun, 24 Aug 2025 02:22 AM IST
विज्ञापन
jyodian news, crime news
फोटो ज्यौड़ियां सेपुलिस की तरफ से हिरासत में लिये गये आरोपी
दुल्हन शादी के कुछ दिन ही दुल्हे के साथ रहकर बाद में भाग जाती थी
विज्ञापन

गिरोह विवाह ब्यूरो की आड़ में धोखाधड़ी से करवाता था शादियां
ज्यौड़ियां। पुलिस ने शादी करवाकर पैसे ऐंठने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। गिरोह में एक महिला को दुल्हन बना दिया जाता था। इसके बाद दुल्हन शादी के कुछ दिन ही उस दुल्हे के साथ रहती थी और बाद में भाग जाती थी।
इसके बाद गिरोह के लोग दूसरे युवक की तलाश में जुट जाते थे। बताया जा रहा है कि यह गिरोह बड़ा लगता है लेकिन पुलिस ने अब तक पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दीपक कुमार पुत्र बलदेव राज निवासी धना चपरी, (चौकी चौरा), विकास कुमार पुत्र नेत्र प्रकाश निवासी पुंछ, अरुण कुमार पुत्र राज कुमार निवासी बिहार, इस्ताखर पुत्र सलीम निवासी उत्तर प्रदेश, महिला, कुसुम लता निवासी उत्तर प्रदेश आदि शामिल हैं।
विज्ञापन

शिकायत के अनुसार आरोपी दीपक कुमार पुत्र बलदेव राज निवासी धना चपरी, चौकी चौरा ने रशपाल चंद पुत्र चाट्रू राम निवासी डोरी डगेर खौड़ से संपर्क कर शादी करवाने के लिए तीन लाख रुपये की मांग की। शादी के बाद दुल्हन अन्य साथियों के साथ दो दिनों के भीतर भाग गई। इसकी रिपोर्ट पुलिस स्टेशन अखनूर में की गई। एसडीपीओ अखनूर वरेंद्र गुप्ता और थाना प्रभारी अखनूर की देखरेख में पुलिस चौकी प्रभारी चौकी विनय कोतवाल की तरफ से पूरे मामले की जांच की। इसमें पाया गया कि गिरोह विवाह ब्यूरो की आड़ में धोखाधड़ी से शादियां करवा रहा और गिरोह ने दुल्हन, पुजारी (पंडित) और शादी की सभी औपचारिकताओं की व्यवस्था की है। बताया जा रहा है कि यह गिरोह क्षेत्र के कईं लोगों के साथ धोखाधड़ी कर चुका है लेकिन सामाजिक कलंक के कारण कई पीड़ितों ने ऐसी घटनाओं की जांच करवाने से परहेज किया। अभी आगे भी जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार आगे की गिरफ्तारी से इंकार नहीं किया जा सकता है। चार ओर भी इस तरह के मामले सामने आए हैं जिनमें से दो मामले अखनूर के हैं और दो नगरोटा से एसपी ग्रामीण जम्मू और एसएसपी जम्मू पूरे मामले की गहनता से जांच कर रहे हैं। पुलिस ने जनता से इस तरह की धोखाधड़ी गतिविधियों के खिलाफ सतर्क रहने और इस तरह की घटनाओं को निकटतम पुलिस स्टेशन में तुरंत रिपोर्ट करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed