फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jyodian news, boat news

Jammu News: बाढ़ नियंत्रण विभाग ने दरिया चिनाब पर चलाई नाव

Thu, 23 Oct 2025 01:04 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Thu, 23 Oct 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
jyodian news, boat news
फोटो ज्यौडियां सेज्यौडियां (इन्द्री) तथा परगवाल‌ के बीच दरिया चिनाब पर चलाई गई नाव
विभाग ने लोगों की मांग को किया पूरा
विज्ञापन

पहले दिन 150 लोगों ने किया नदी को पार
ज्यौड़ियां। खौड़ के गांव इंद्री (ज्यौड़ियां) और परगवाल के बीच दरिया चिनाब पर बुधवार को क्षेत्र के लोगों की मांग पर बाढ़ नियंत्रण विभाग की तरफ से नाव चलाई गई। पहले दिन 150 लोग चिनाब को पार कर आए। लोगों ने बताया कि चिनाब को पार करने के लिए बाढ़ नियंत्रण विभाग की तरफ से लगाई गई नाव से दोनों तरफ के लोगों को आने जाने के लिए बहुत सुविधा हुई है।

इससे पहले हमें वाया अखनूर से होकर एक नंबर से परगवाल जाना पड़ता था और पैसे भी खर्च होते थे और समय भी अधिक खराब होता था लेकिन अब जब तक चिनाब में पानी कम है तो चिनाब में नाॅव चलेगी और हमें सुविधा रहे गी, महिला रानी देवी, कलाशो देवी, रतनो देवी और अवतार सिंह ने बताया कि हर साल बाढ़ नियंत्रण विभाग की तरफ से नवरात्र पर जब दरिया चिनाब में जलस्तर कम हो जाता है तो गांव इंद्री और परगवाल के बीच नाव चलाई जाती है। इससे दोनों तरफ के लोगों के चिनाब के आरपार जाने में आसानी हो जाती है। लोगों का समय और पैसा दोनों की बचत होती है। वहीं, गांव इंद्री निवासी व पूर्व नायब सरपंच पंचायत सजवाल ने बताया कि चिनाब में अब पानी का जलस्तर कम हो गया है। विभाग की तरफ से चिनाब में नाव चला दी गई है। इससे अब क्षेत्र के लोगों को चिनाब के आरपार जाने के लिए बहुत ही सुविधा रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed