{"_id":"3f63de87ac54be5ff1643c114f67685a","slug":"justice-ali-muhammad-visited-court-at-pulwama-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जस्टिस माग्रे ने पुलवामा में अदालतों का निरीक्षण किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जस्टिस माग्रे ने पुलवामा में अदालतों का निरीक्षण किया
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Thu, 25 Sep 2014 11:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू कश्मीर हाई कोर्ट के जज जस्टिस अली मोहम्मद माग्रे ने वीरवार को पुलवामा जिले का दौरा कर बाढ़ प्रभावित अदालतों का निरीक्षण किया। उन्होंने अदालतों के ढांचे और न्यायिक रिकार्ड को पहुंचे नुकसान की भी जानकारी हासिल की।
विज्ञापन
प्रिंसिपल जिला और सेशन जज पुलवामा जावेद अहमद और जिला प्रशासन के अधिकारी भी जस्टिस माग्रे के साथ रहे। उन्होंने पांपोर में ईर्डीआई कांप्लेक्स में अस्थायी तौर पर स्थापित किए गए मुंसिफ कोर्ट का भी दौरा किया।
विज्ञापन
उन्होंने संबंधित अधिकारियों से क्षतिग्रस्त हुए रिकार्ड को दोबारा तैयार करने के लिए उठाए जा रहे कदमों की भी जानकारी हासिल की। उन्होंने प्रशासन को अदालत परिसरों से पानी को बाहर निकालने का काम युद्ध स्तर पर करने के भी निर्देश जारी किए।
विज्ञापन
उन्होंने कोर्ट स्टाफ की ओर से महत्त्वपूर्ण रिकार्ड को क्षति से पहुंचाने के प्रयासों को भी सराहा। जस्टिस माग्रे ने ईर्डीआई कांप्लेक्स में राहत शिविर का भी निरीक्षण किया और संबंधित एजेंसियों को जायज बाढ़ पीड़ित लोगों को राहत उपलब्ध हो, इसे सुनिश्चित करने को कहा।