{"_id":"5cca7e0bbdec22073c2c6cb3","slug":"just-ceasefire-violation-in-shahpur-sector-of-poonch-district-in-jammu","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: पाकिस्तान ने पुंछ जिले में किया सीजफायर का उल्लंघन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: पाकिस्तान ने पुंछ जिले में किया सीजफायर का उल्लंघन
Thu, 02 May 2019 11:52 AM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू-कश्मीर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू-कश्मीर
Published by: Trainee Trainee
Updated Thu, 02 May 2019 11:52 AM IST
विज्ञापन
सीजफायर
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से अभी बाज नहीं आ रहा है। उसने फिर से संघर्षविराम का उल्लंघन किया है। जम्मू-कश्मीर में पुंछ जिले के शाहपुर सेक्टर में गुरुवार सुबह पाकिस्तानी सेना ने शाहपुर और एलआरसी में नियंत्रण रेखा के पास मोर्टार दागे और फायरिंग करनी शुरू कर दी।
विज्ञापन
पाकिस्तान ने भारी गोलाबारी कर रिहायशी इलाकों को निशाना बनाया। इस दौरान एलओसी स्थित कीरनी, मंधार और शाहपुर सेक्टर में 120 एमएम के मोर्टार दागे गए, जिससे कई घरों को भारी नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह ही पुंछ जिले की नियंत्रण रेखा पर स्थित शाहपुर सेक्टर में पाकिस्तानी सेना ने भारतीय सैन्य चौकियों पर गोलाबारी शुरू कर दी। भारतीय सेना ने भी मुंहतोड़ जवाब देकर गोलाबारी कर की।
विज्ञापन
गौरतलब है कि अभी कुछ दिन पहले ही पाकिस्तानी गोलाबारी से शाहपुर सेक्टर में एक भारतीय जवान शहीद हो गया था। जो चार ग्रेनेडियर रेजिमेंट का सिपाही हरि भाकर (21) पुत्र पद्धमा राम निवासी जसूरी, तहसील मकराना, जिला नागोर (राजस्थान) का निवासी था।