{"_id":"6504c61caff8c397d4092509","slug":"junior-assitant-paper-jammu-news-c-10-jmu1037-203501-2023-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू: जूनियर असिस्टेंट, जूनियर असिस्टेंट कम कंप्यूटर ऑपरेटर की परीक्षा 21 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू: जूनियर असिस्टेंट, जूनियर असिस्टेंट कम कंप्यूटर ऑपरेटर की परीक्षा 21 को
Sat, 16 Sep 2023 03:17 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Sat, 16 Sep 2023 03:17 PM IST
सार
जम्मू-कश्मीर सेवा चयन बोर्ड जूनियर असिस्टेंट, जूनियर असिस्टेंट कम कंप्यूटर ऑपरेटर की परीक्षा 21 सितंबर को आयोजित करेगा।
विज्ञापन
परीक्षा
- फोटो : RSMSSB Forest Guard Exam
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर सेवा चयन बोर्ड जूनियर असिस्टेंट, जूनियर असिस्टेंट कम कंप्यूटर ऑपरेटर की परीक्षा 21 सितंबर को आयोजित करेगा। यह ओएमआर आधारित परीक्षा प्रदेश के दोनों संभागों में करवाई जाएगी। बोर्ड परीक्षा की तैयारियों में जुट गया है।
विज्ञापन
जेकेएसएसबी के परीक्षा नियंत्रक की ओर से जारी अधिसूचना में बताया गया कि बोर्ड ने अपनी साइट पर प्रवेश पत्रों को अपलोड कर दिया है। अभ्यर्थी अपना अपना प्रवेश पत्र ईमेल आईडी और जन्म तिथि का प्रयोग कर डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
बिना प्रवेश पत्र और मूल पहचान पत्र के किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में जाने नहीं दिया जाएगा। यदि कोई अभ्यर्थी फर्जी पाया गया यह उसके पास अनावश्यक सामग्री मिली तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र पर दिए निर्देशों को पढ़कर परीक्षा देने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन