{"_id":"6317279ab880ae5d174f3497","slug":"juet-exam-will-be-held-on-18th-september-for-admission-in-graduation-and-masters","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu University: 18 सितंबर को होगी JUET की परीक्षा, स्नातक व परास्नातक में प्रवेश के लिए होगा एग्जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu University: 18 सितंबर को होगी JUET की परीक्षा, स्नातक व परास्नातक में प्रवेश के लिए होगा एग्जाम
Tue, 06 Sep 2022 04:27 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Tue, 06 Sep 2022 04:27 PM IST
सार
जेयूईटी 18 सितंबर को होगा। 15 सिंतबर से प्रवेश पत्र डाउनलोड किए जा सकेंगे। प्रदेश के दोनों संभागों के जिलों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन
जम्मू विश्वविद्यालय
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
जम्मू विश्वविद्यालय में स्नातक व परास्नातक पहले सेमेस्टर में दाखिले के लिए जम्मू यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (जेयूईटी) 18 सितंबर को होगा। 15 सिंतबर से प्रवेश पत्र डाउनलोड किए जा सकेंगे। प्रदेश के दोनों संभागों के जिलों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जम्मू संभाग के जम्मू, उधमपुर, भद्रवाह, पुंछ, कठुआ, किश्तवाड़ और राजोरी में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन
वहीं कश्मीर में भी परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा के बाद 19 सितंबर को उत्तर कुंजी जारी की जाएगी। 20 और 21 सितंबर को उत्तर कुंजी से संबंधित परीक्षार्थियों को अपनी आपत्तियां दर्ज करवाने का मौका दिया जाएगा। एक अक्तूबर को परीक्षा परिणाम जारी किया जाएगा। उसके बाद दाखिले शुरू होंगे। बीते दो सालों के बाद जम्मू विवि दाखिले के लिए लिखित परीक्षा ले रहा है।
विज्ञापन
कोरोना महामारी के चलते बारहवीं और अकादमिक मेरिट पर दाखिले किए गए थे, लेकिन इस बार विवि ने नई व्यवस्था शुरू कर दी है। 150 अंकों की लिखित परीक्षा लेने का निर्णय लिया है। नकारात्मक उत्तर देने के 0.25 काटे जाएंगे। दाखिले के लिए अकादमिक मेरिट के 75 और लिखित परीक्षा के 25 अंक रखे गए हैं। दोनों के आधार पर मेरिट सूची तैयार की जाएगी। सरकारी नियम के तहत आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को आरक्षण का लाभ मिलेगा, जिन अभ्यर्थियों ने जिस वर्ग में आवेदन किया होगा। उनकी मेरिट सूची भी उसकी के अनुसार तैयार होगी।
विज्ञापन