{"_id":"64c039181bc66124bb047496","slug":"ju-students-clashed-jammu-news-c-10-jam1008-168619-2023-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu University: जेयू में छात्रों के दो गुट भिड़े, वाहन भी क्षतिग्रस्त, जांच के लिए समिति गठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu University: जेयू में छात्रों के दो गुट भिड़े, वाहन भी क्षतिग्रस्त, जांच के लिए समिति गठित
Wed, 26 Jul 2023 01:22 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jul 2023 01:22 PM IST
सार
विश्वविद्यालय प्रबंधन ने इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग के प्रोफेसर राकेश वैद की अध्यक्षता में चार सदस्यीय जांच समिति गठित कर दी है। अब समिति छात्रों के बयान दर्ज कर जांच करेगी।
विज्ञापन
जम्मू विश्वविद्यालय
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
जम्मू विश्वविद्यालय में छात्रों के दो गुट भिड़ गए। दोनों गुटों ने एक-दूसरे पर मारपीट का आरोप लगाया। एक छात्र को हल्की चोट भी आई। वाहन भी क्षतिग्रस्त हुआ है। विश्वविद्यालय प्रबंधन ने इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग के प्रोफेसर राकेश वैद की अध्यक्षता में चार सदस्यीय जांच समिति गठित कर दी है। अब समिति छात्रों के बयान दर्ज कर जांच करेगी। रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
हॉस्टल में दो गुटों के बीच किसी बात को लेकर विवाद गहराने के बाद विश्वविद्यालय में मंगलवार को दिनभर गहमागहमी रही। हॉस्टल प्रभारी ने कहा कि छात्रों के बीच विवाद हो गया। बुधवार से मामले की जांच शुरू होगी। अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. प्रकाश अंताल ने कहा कि विवाद का कारण पता लगाया जाएगा।
विज्ञापन
फिलहाल दोनों गुट के छात्र विवि में आकर पढ़ाई कर सकेंगे। अब माहौल शांत है। उधर, समिति के अध्यक्ष प्रो. राकेश वैद ने बताया - फोन पर उन्हें जांच करने की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन