{"_id":"5ab9764264b9956f4940727ee5aaf683","slug":"ju-student-hold-protest-against-carry-on-system-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"JU: कैरी ऑन सिस्टम पर बढ़ता जा रहा गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
JU: कैरी ऑन सिस्टम पर बढ़ता जा रहा गुस्सा
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Mon, 07 Sep 2015 10:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्नातक में कैरी ऑन सिस्टम को स्थायी रूप से लागू करने की मांग के संबंध में विद्यार्थियों ने स्टूडेंट कोआर्डिनेशन कमेटी के बैनर तले सोमवार को परेड स्थित गवर्नमेंट महिला कालेज के बाहर धरना प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
प्रदर्शन के दौरान विद्यार्थियों ने जम्मू यूनिवर्सिटी के उपकुलपति प्रो. आरडी शर्मा का पुतला जलाकर कड़ा रोष व्यक्त किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने शिक्षा मंत्री नईम अख्तर, विवि प्रशासन और अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर कड़ा विरोध जताया।
विज्ञापन
इसके साथ ही विवि कैंपस के बाहर विद्यार्थियों की क्रमिक भूख हड़ताल चौथे दिन भी जारी रही। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रही निकीता चाढ़क ने कहा कि विद्यार्थी पिछले काफी महीनों से कैरी ऑन सिस्टम को स्थायी रूप से लागू करने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि विवि और कालेज प्रशासन की ओर से आश्वासन मिला था कि पहले सेमेस्टर में एक या दो विषयों में असफल होने के बावजूद अन्य सेमेस्टर में कैरी आन सिस्टम के आधार पर दाखिला दिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि परिणाम निकलने के बाद विवि और कालेज प्रशासन की ओर से उन्हें अगले सेमेस्टर के लिए दाखिला नहीं मिल पाया है जिसके चलते उनका भविष्य अधर में हैं।
उन्होंने कहा कि हमारी मांग है कि कैरी आन सिस्टम को लागू कर अगले सेमेस्टर में दाखिला दिया जाना चाहिए। प्रदर्शन के दौरान कोमल, काजल, परुण, नेहा, मीठी, पलक, आकांक्षा, महक और अन्य विद्यार्थी शामिल थे।