{"_id":"dee4a5565a9e0a9b5f4be9ba05b92819","slug":"ju-special-convocation-rehearsal-in-13-sep-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेयू के विशेष दीक्षांत समारोह की रिहर्सल 13 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेयू के विशेष दीक्षांत समारोह की रिहर्सल 13 को
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Wed, 10 Sep 2014 01:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू यूनिवर्सिटी के विशेष दीक्षांत समारोह के लिए तैयारियां जारी हैं। विद्यार्थियों द्वारा तेरह सितंबर को जहां जनरल जोरावर सिंह सभागार में रिहर्सल की जाएगी। इस मौके पर विश्वविद्यालय के सभी कोर कमेटी के सदस्य तथा अन्य अधिकारी उपस्थित रहेंगे। जानकारी के मुताबिक करीब साढ़े चार सौ विद्यार्थियों द्वारा आवेदन आए हैं, जिन्हें आगामी सोलह सितंबर को विशेष दीक्षांत समारोह में शामिल होने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
वर्ष-2006 से लेकर 2012 तक के विद्यार्थियों की संख्या करीब 1100 बताई जा रही है, जिन्होंने पीएचडी तथा स्नातकोत्तर कक्षाओं में स्वर्ण पदक हासिल किया है। इस विशेष दीक्षांत समारोह के लिए कोर कमेटी क ी देखरेख में तैयारियां की जा रही हैं, जबकि इसके बारे में शहर तथा आसपास के क्षेत्रों से विद्यार्थी भी यूनिवर्सिटी कैंपस पहुंच कर इसकी जानकारी हासिल कर रहे हैं।
विज्ञापन
विद्यार्थियों में भी इस दीक्षांत समारोह के लिए भारी उत्साह है, जबकि कैंपस में भी इसकी चर्चा विद्यार्थियों के बीच जारी है। इस संबंध में जम्मू यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार प्रो. मनोज धर का कहना है कि जितने आवेदन आए होंगे, उन्हीं को इस विशेष दीक्षांत समारोह में सम्मिलित होने के अवसर मिलेंगे। उल्लेखनीय है कि जम्मू यूनिवर्सिटी के विशेष दीक्षांत समारोह में चांसलर राज्यपाल एनएन वोहरा मुख्य अतिथि होंगे, जबकि प्रो चांसलर मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन