फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   JU special convocation postponed

JU के विशेष दीक्षांत समेत DYT का आयोजन टला

Fri, 12 Sep 2014 01:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Fri, 12 Sep 2014 01:41 AM IST
विज्ञापन
JU special convocation postponed

विश्वविद्यालय जम्मू में 16 सितंबर को आयोजित होने वाले विशेष दीक्षांत समारोह से लेकर अंतर कालेज खेल प्रतिस्पर्धाएं और डिसप्ले योर टैलेंट को राज्य में बने बाढ़ संकट के कारण स्थगित कर दिया गया है। आयोजन की अभी अगली तारीख तय नहीं की गई है। राज्य में आई प्राकृतिक आपदा को देखते हुए जेयू प्रबंधन ने यह निर्णय लिया है।

विज्ञापन


पहली सितंबर को हुए चौदहवें दीक्षांत समारोह में जिन विद्यार्थियों को मेडल और डिग्रियां नहीं मिल पाई थीं, उनके लिए जेयू द्वारा 16 सितंबर को विशेष दीक्षांत समारोह आयोजित किया जाना था। इसकी फाइनल रिहर्सल 13 सितंबर को होनी थी। विशेष दीक्षांत समारोह का आयोजन जनरल जोरावर सिंह आडिटोरियम में किया जाने वाला था।
विज्ञापन


राज्य में बाढ़ के कारण बने संकट को देखते हुए जम्मू विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा फिलहाल विशेष दीक्षांत समारोह को स्थगित कर दिया गया है। अब समारोह कब आयोजित होगा, इसको लेकर जेयू प्रशासन द्वारा अभी अगली तिथि तय नहीं की गई है। जल तांडव का असर टैलेंट के महाकुंभ पर भी पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डिसप्ले योर टैलेंट  का आयोजन दस सितंबर से शुरू होना था, लेकिन अब इस बड़े आयोजन को भी स्थगित कर दिया गया है। इसके अलावा बीस तारीख तक अंतर कालेज खेल स्पर्धाएं भी टाल दी गईं हैं। पहले से ही बारह सितंबर तक जेयू की कक्षाएं स्थगित की दी गई हैं, जबकि तेरह सितंबर तक यूनिवर्सिटी की परीक्षाएं स्थगित हैं।


समारोह को स्थगित करने के फैसले का विद्यार्थियों ने भी समर्थन किया है। विद्यार्थियों का भी मानना है कि अभी राज्य में जो हालात बने हैं, उनको मद्देनजर रखते हुए जेयू प्रशासन का फैसला सही है। छात्र नेता राकेश चिब के अनुसार यह समय फिलहाल बाढ़ में फंसे लोगों को मदद करने का है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed