फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   ju, iim, bengluru

Jammu News: जम्मू विश्वविद्यालय के छात्र अब आईआईएम बेंगलुरू में कर सकेंगे इंटर्नशिप

Tue, 13 Jun 2023 01:55 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Tue, 13 Jun 2023 01:55 AM IST
विज्ञापन
ju, iim, bengluru
बैठक में शामिल शिक्षाविद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जम्मू।
जम्मू विश्वविद्यालय स्टार्ट अप, अनुसंधान, क्षमता निर्माण और नवाचार के क्षेत्र में सहयोगी पहल के संबंध में भारतीय विज्ञान संस्थान बेंगलुरू और आईआईटी मुंबई के साथ सहयोगात्मक पहल करने के लिए पूरी तरह तैयार है। ये फैसला सोमवार को उच्च शिक्षा परिषद जम्मू-कश्मीर के उपाध्यक्ष प्रोफेसर दिनेश सिंह, जम्मू विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर उमेश राय, आईयूएसटी कश्मीर के कुलपति प्रोफेसर शकील अहमद रोमशू (जम्मू और कश्मीर उच्च शिक्षा परिषद के सदस्य) सहित वरिष्ठ शिक्षाविदों की बेंगलुरु में आईआईएससी बेंगलुरू के निदेशक प्रोफेसर गोविंदन रंगराजन और आईआईटी मुंबई के प्रोफेसर कवि आर्य के साथ एक बैठक के बाद लिए गए।

प्रो. उमेश राय ने कहा कि जम्मू विश्वविद्यालय के छात्र अब आईआईएम बेंगलुरू में इंटर्नशिप करने का सुनहरा अवसर प्राप्त कर सकेंगे। जम्मू विश्वविद्यालय और आईआईएससी संकाय और छात्रों के लिए स्टार्टअप की स्थापना, अनुसंधान और क्षमता निर्माण कार्यक्रम आयोजित करने के क्षेत्र में भी सहयोग करेंगे। उन्होंने कहा कि जो छात्र जम्मू विश्वविद्यालय की ''कॉलेज ऑन व्हील्स'' ट्रेन की पहल का हिस्सा होंगे, उन्हें आईआईएससी बैंगलुरू में दो दिन रहना होगा। उन्होंने कहा कि आईआईटी मुंबई जम्मू विश्वविद्यालय में ''यंत्र लैब'' की स्थापना करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed