फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   ju, fees, abvp, protest

Jammu News: फीस वृद्धि से आक्रोशित एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
ju, fees, abvp, protest
फीस वृद्धि को लेकर जम्मू विश्वविद्यालय में प्रदर्शन व नारेबाजी करते एबीवीपी के कार्यकर्ता। श्रो
जम्मू। बार-बार फीस वृद्धि से आक्रोशित अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ताओं ने जम्मू विश्वविद्यालय में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रबंधन के फैसले से गरीब परिवारोंं के छात्रों पर आर्थिक रूप से प्रभाव पड़ रहा है। इस दौरान चैनल गेट को बंद कर जमकर नारेबाजी की गई।
विज्ञापन


शुक्रवार को कार्यकर्ता गेट पर एकत्र हुए। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए यूनिट के अध्यक्ष अमित सडोत्रा ने कहा कि फीस में बार-बार बढ़ोतरी होना अनुचित और अस्वीकार्य है। छात्र पहले से ही आर्थिक चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। ऐसे में फीस काे बढ़ाना ठीक नहीं है। उन्होंने मांग की कि फीस वृद्धि का फैसला वापस लिया जाए। यदि ऐसा ना किया गया तो संगठन प्रदर्शन तेज करेगा। अधिकारियों को मांगों को लेकर ज्ञापन भी दिया गया। यूनिट सचिव जयावर्धिनी सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed