फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   ju, election, student union

Jammu News: जेयू में पांच साल से नहीं हुए छात्र संगठन के चुनाव

विज्ञापन
ju, election, student union
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जम्मू। जम्मू विश्वविद्यालय में 2017-18 से छात्र संगठन के चुनाव नहीं हुए। अलग-अलग छात्र संगठनों के अध्यक्षों ने इसे लोकतंत्र की हत्या बताया है। उन्होंने कहा कि चुनाव नहीं होने के कारण आला अधिकारियों तक बात पहुंचाने में दिक्कतें आ रही हैं। विश्वविद्यालय की नियमावली का हवाला देते कहा कि हर साल चुनाव होने चाहिए। विश्वविद्यालय में ऐेसे कई मसले हैं, जिसका समाधान नहीं हो पा रहा। 2017-18 के चुनाव का नतीजा निकलने से पहले स्टे लग गया था। इससे पहले चुनाव 2008 में हुए थे, वह भी विवाद की भेंट चढ़ गए। इसके बाद चुनाव पर प्रतिबंध लगा दिया गया। प्रदर्शन करने के बाद पांच साल पहले चुनाव हुए। वहीं, विश्वविद्यालय की डीन के अनुसार नए सेशन में चुनाव करवाए जा सकते हैं। एबीवीपी के सुनील सिंह ने बताया कि हर चुनाव समाज के लिए जरूरी है, क्योंकि बिना प्रतिनिधि के आवाज दब जाती है।

डीएएसयू के अनिरुद्ध रैना के अनुसार चुनाव हमारा अधिकार है। सीवाईएसएस के महेश ने आरोप लगाया कि कमियों को छिपाने के लिए जेयू चुुनाव नहीं करवाती। एनसीएसयू के हर्षवर्धन सिंह ने आरोप लगाया कि विश्वविद्यालय में परिवारवाद को प्रमोट किया जा रहा है, जिसके सबूत भी है। विरोध रोकने के लिए चुनाव नहीं करवाए जा रहे। वहीं, डीएसडब्ल्यू के डॉ. प्रकाश ने बताया कि नए सेशन में चुनाव करवाने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed