फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   ju, council meeting

Jammu News: पुंछ में नए कोर्स शुरू करने समेत कई प्रस्ताव पर आज होगा मंथन

विज्ञापन
ju, council meeting
जम्मू। जम्मू विश्वविद्यालय की अकादमिक काउंसिल की बैठक शुक्रवार को होगी। नए कोर्स, इंटर्नशिप और प्लेसमेंट से जुड़े अहम मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। कई प्रस्तावों को मंजूरी भी मिल सकती है। बैठक प्रशासनिक ब्लॉक-2 स्थित कमेटी रूम में सुबह 11:30 बजे होगी।
विज्ञापन


अहम एजेंडा पुंछ परिसर में राजनीति विज्ञान और समाजशास्त्र विषय में नए कोर्स शुरू करना है। चार वर्षीय स्नातक और एक/दो वर्षीय स्नातकोत्तर कार्यक्रम शुरू किए जा सकते हैं। इससे पुंछ और आसपास के सीमांत क्षेत्रों के विद्यार्थियों को स्थानीय स्तर पर उच्च शिक्षा के नए विकल्प मिल सकेंगे। अभी इन पाठ्यक्रमों के लिए कई विद्यार्थियों को जम्मू या दूसरे शहरों का रुख करना पड़ता है।
विज्ञापन


बैठक में ट्रांस-डिसिप्लिनरी स्टडीज की नई फैकल्टी बनाने का प्रस्ताव रखा जाएगा। इसके तहत अलग-अलग विषयों को जोड़कर बहुविषयक और कौशल आधारित शिक्षा को बढ़ावा देने की योजना है। स्कूल ऑफ ट्रांस डिसिप्लिनरी स्टडीज और स्किल इनोवेशन एंटरप्रेन्योरशिप डेवलपमेंट सेंटर शुरू करने पर भी विचार किया जाएगा। यह प्रस्ताव नई शिक्षा नीति के तहत बहुविषयक शिक्षा को बढ़ावा देने से जुड़ा माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विद्यार्थियों को विषय चुनने में मिल सकती है ज्यादा छूट

स्टूडेंट डिजाइन योर डिग्री कार्यक्रम में बदलाव का प्रस्ताव भी एजेंडे में शामिल है। इसके जरिये विद्यार्थियों को रुचि के अनुसार विषय चुनने में अधिक लचीलापन मिल सकता है। इसके अलावा शिक्षा विभाग में इंटीग्रेटेड टीचर एजुकेशन प्रोग्राम (आईटीईपी) लागू करने और बीएड कार्यक्रम के लिए नए एनसीटीई दिशा-निर्देश अपनाने पर चर्चा होगी। आईटीईपी चार वर्षीय शिक्षक शिक्षा कार्यक्रम है जिसे नई शिक्षा नीति के तहत लागू किया जा रहा है।


इंटर्नशिप और प्लेसमेंट व्यवस्था में बदलाव संभव

स्नातक छात्रों के लिए इंटर्नशिप और रिसर्च इंटर्नशिप से जुड़े यूजीसी दिशा निर्देश अपनाने पर विचार किया जाएगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई के दौरान रिसर्च और इंडस्ट्री अनुभव हासिल करने का मौका मिल सकता है। डोगरी विषय में भर्ती के लिए क्षेत्रीय अकादमिक साहित्य और शोध पत्रिकाओं को मान्यता देने का मुद्दा भी एजेंडे में शामिल है। छात्र प्लेसमेंट शुल्क को लेकर नई व्यवस्था पर चर्चा होगी। प्रस्ताव के अनुसार केवल उन्हीं विभागों से प्लेसमेंट शुल्क लिया जाएगा जो विश्वविद्यालय के प्लेसमेंट सेल की सेवाओं का उपयोग करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed