{"_id":"632af7eb442fb8691906fa1e","slug":"ju-asst-prof-chandrashekhar-suicide-teachers-association-organize-peace-march","type":"story","status":"publish","title_hn":"JU Suicide Case: जम्मू विश्वविद्यालय टीचर एसोसिएशन ने निकाला शांति मार्च, CBI जांच की मांग की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
JU Suicide Case: जम्मू विश्वविद्यालय टीचर एसोसिएशन ने निकाला शांति मार्च, CBI जांच की मांग की
Wed, 21 Sep 2022 05:09 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Wed, 21 Sep 2022 05:09 PM IST
सार
शिक्षक संघ का कहना है इस मामले में एसआईटी जांच कर रही है, लेकिन इस जांच को प्रभावित किया जा सकता है। ऐसे में केंद्रीय जांच ब्यूरो से इसकी जांच कराई जानी चाहिए।
विज्ञापन
JUTA
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जम्मू विश्वविद्यालय में एसोसिएट प्रोफेसर चंद्रशेखर चंद्र की आत्महत्या मामले की जांच सीबीआई से करवाने की मांग को लेकर शांतिपूर्ण मार्च निकाला। शिक्षक संघ की करीब 11 दिनों से हड़ताल पर हैं। दिवंगत प्रो. चंद्रशेखर की आत्महत्या के बाद से शिक्षक संघ मामले की जांच सीबीआई से करवाने की मांग कर रहा है।
एसोसिएशन का कहना है इस मामले में एसआईटी जांच कर रही है, लेकिन इस जांच को प्रभावित किया जा सकता है। ऐसे में केंद्रीय जांच ब्यूरो से इसकी जांच कराई जानी चाहिए।
इससे पहले मंगलवार को राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग की टीम ने मंगलवार को जम्मू विवि का दौरा किया। इस दौरान आयोग की सदस्य अंजू बाला ने प्रो. चंद्रशेखर की आत्महत्या मामले की जानकारी ली। वहीं, पीड़ित परिवार से मुलाकात कर संवेदनाएं व्यक्त कीं। आयोग की टीम ने जेयू के वीसी प्रो. उमेश राय व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मामले के संबंध में चर्चा की और उचित कार्रवाई की मांग उठाई। जरूर पड़ी तो मामले को राष्ट्रपति के समक्ष भी उठाया जाएगा।