फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Joint teams of Army and JK Police busted a terrorist hideout in Ramban

J&K: जम्मू हमले के एक दिन बाद, रामबन में सेना ने ध्वस्त किया आतंकी ठिकाना

Sat, 26 May 2018 12:17 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Sat, 26 May 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
Joint teams of Army and JK Police busted a terrorist hideout in Ramban
terrorist

जिले के गुल तहसील के अंतर्गत पड़ने वाले काली मस्ता के जंगलों में एक आतंकी ठिकाने से भारी मात्रा हथियार, गोला बारूद और अन्य सामान बरामद हुआ है।  गुल स्थित सेना की राष्ट्रीय राइफल और पुलिस की स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप को सूचना मिली थी कि जंगल में एक आतंकी ठिकाना है।

विज्ञापन


इस पर सेना और पुलिस ने मंगलवार को काली मस्ता के जंगलों में तलाशी अभियान शुरू किया। शुक्रवार को दोपहर के समय पुलिस और सेना के जवान आतंकी ठिकाने तक पहुंचने में सफल हो गए।
विज्ञापन


इस दौरान वहां से एक एके 56 राइफल, एक थ्री नट थ्री राइफल, एक पिस्टल, एक यूबीजीएल ग्रेनेड लांचर, एके 56 की मैग्जीन, थ्री नट थ्री की मैग्जीन, यूबीजीएल ग्रेनेड, अन्य विस्फोटक पदार्थ, कंबल और खाना बनाने वाले बर्तन बरामद हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस और सुरक्षा बलों के अनुसार आतंकी ठिकाने के ध्वस्त होने से इलाके में आतंकी गतिविधियों को झटका लगा है। इस संबंध में गुल थाने में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है। पता लगाया जा रहा है कि कहीं आतंकी किसी अन्य स्थान पर तो छिपे नहीं हैं। पुलिस के अनुसार काली मस्ता के आसपास में अभी तलाशी अभियान जारी है।    




 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed