{"_id":"49f30a3787a086d43fc7130ff7bd0d93","slug":"job-fair-start-in-jammu-city-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जॉब का इंतजार रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जॉब का इंतजार रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Mon, 15 Dec 2014 11:07 PM IST
विज्ञापन
रियासत के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार के मौके मुहैया करवाने के लिए उड़ान योजना के अंतर्र्गत आयोजित भर्ती मेले में सोमवार से चयन प्रक्रिया शुरू की गई। इसके तहत ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट युवाओं को आटो, रिटेल, बैंकिंग, फाइनेंस, शिक्षा, हास्पिटेलिटी, आईटी और सुरक्षा आदि क्षेत्रों में रोजगार के अवसर मुहैया करवाएं जाएंगे।
विज्ञापन
मेले में आटो, रिटेल, बैंकिंग, फाइनेंस, शिक्षा, हास्पिटिलिटी, आईटी और सिक्योरिटी आदि क्षेत्रों से जुड़ी 25 नामी-गिरामी कंपनियां शामिल हुईं। दो दिनी मेले में चयनित उम्मीदवारों को संबंधित कंपनियां अपने यहां प्रशिक्षण देंगी। इसके बाद वे अपने यहां रोजगार मुहैया कराएंगी।
विज्ञापन
गांधीनगर के झेलम रिजार्ट बाहु प्लाजा में भर्ती अभियान चलाया गया। अभियान मंगलवार को भी जारी रहेगा। टीसीएस, यस बैंक, रत्नाकर बैंक, विप्रो सहित विभिन्न कंपनियों की ओर से यहां लगाए गए स्टाल पर बेरोजगार युवक तथा युवतियों की भीड़ लगी हुई थी। करीब 400 युवाओं ने पंजीकरण कराया।
विज्ञापन
विभिन्न कंपनियों के स्टाल पर युवाओं को कंपनी के प्रोफाइल के साथ ही रोजगार के अवसरों की जानकारी दी गई। इसके बाद युवाओं को इंटरव्यू की प्रक्रिया से गुजरना पड़ा। नेशनल स्किल डेवलपमेंट कारपोरेशन (एनएसडीसी) की ओर से उड़ान प्रोजेक्ट के तहत आयोजित मेले में देर शाम तक इंटरव्यू चलता रहा।