फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   JMC conducts eviction drive on it official accommodation occupied by retired employees at Gandhi Nagar jammu

जम्मू: नगर निगम का अपने पूर्व अधिकारियों के खिलाफ एक्शन,खाली करवाए पूर्व आयुक्त, संयुक्त आयुक्त सहित अन्य अधिकारियों के आवास

Wed, 30 Mar 2022 03:15 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Wed, 30 Mar 2022 03:15 PM IST
सार

जम्मू नगर निगम की टीम ने गांधी नगर में अपने पूर्व अधिकारियों को दिए गए आवास खाली करवाए। निगम का कहना है कि इन्हें खाली किए जाने के लिए पहले से नोटिस जारी गए हैं।

विज्ञापन
JMC conducts eviction drive on it official accommodation occupied by retired employees at Gandhi Nagar jammu
जम्मू नगर निगम की टीम आवास खाली करवाते हुए। - फोटो : संजय कुमार

विस्तार

आवास खाली करने के नोटिस पर भी रसूख दिखा रहे पूर्व अफसरों और सेवानिवृत्त कर्मचारियों से नगर निगम ने जबरन क्वार्टर खाली करवा लिए। बुधवार को शहर के गांधीनगर इलाके में पांच सरकारी आवास खाली कराए गए। दो आवासों पर ताला होने के कारण उन्हें सील कर दिया गया। दो अन्य क्वार्टरों में रह रहे कर्मचारियों को अन्य जगह स्थानांतरित किया जाएगा।

विज्ञापन


इन आवासों पर पूर्व आयुक्त, संयुक्त आयुक्त सहित अन्य अधिकारियों ने कब्जा जमा रखा था। दो बार नोटिस देने के बावजूद ये आवास खाली नहीं करने पर कार्रवाई को अंजाम दिया गया। यह प्रक्रिया सुबह साढ़े दस से चार बजे तक जारी रही। जानकारी के अनुसार नगर निगम की टीमों ने बुधवार सुबह साढ़े दस बजे कार्रवाई शुरू करते हुए सरकारी आवासों से सामान निकालना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


यहां पर लंबे समय से पूर्व आयुक्त, संयुक्त आयुक्त और कर्मचारी रह रहे थे। इन सेवानिवृत्त अधिकारियों और कर्मियों को दिसंबर माह में र्क्वाटर खाली करने के लिए नोटिस जारी हुआ था। इनमें से कुछ सचिवालय से आवास खाली नहीं करने के लिए आदेश लेकर आ गए थे, लेकिन बुधवार को आवासों को खाली करवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


निगम की कार्रवाई शुरू होते ही हड़कंप मच गया। कार्रवाई के दौरान बिजली और पानी के कनेक्शन भी काटे गए। दोपहर 12 बजे दो से तीन र्क्वाटरों में ताले लगे मिले, लेकिन टीम ने एक घर का ताला तोड़ कर सामान बाहर निकाल दिया। इसके बाद कर्मचारियों को सूचित कर ताले खुलवाए।

दो कर्मचारियों के र्क्वाटरों पर कार्रवाई नहीं हो पाई है। बताया जा रहा है कि दोनों सचिवालय में कार्यरत हैं। उन्हें स्थानांतरित करने के बाद ही आवास का सील किया जाएगा। सामान उठाने पर काम शाम चार बजे तक चलता रहा। पूर्व संयुक्त आयुक्त नगर निगम आरएस जमवाल ने कहा कि उन्होंने और पूर्व आयुक्त जीत लाल ने तीन दिन पहले ही आवास खाली कर दिए थे। चाबियां नगर निगम को सौंप दी हैं। कोर्ट के आदेश की पालना की गई है। 

यह है मामला

पहले वेटरनेरी अस्पताल की पुरानी इमारत को गिरा कर आवास तैयार किए गए थे। इसके बाद यह आवास रसूखदार अधिकारियों को आवंटित कर दिए गए। नोटिस भेजने के बाद भी आवास खाली नहीं किए जा रहे थे। लेकिन बुधवार को नगर निगम ने कार्रवाई को अंजाम देते हुए पांच आवास को खाली करवाने के साथ ही दो को सील कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed