फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   JKSSB: Recruitment examination 8575 Class IV posts completed after four years

जेकेएसएसबी की लेटलतीफी: चतुर्थ श्रेणी के 8575 पदों पर भर्ती परीक्षा चार वर्ष बाद हुई पूरी, युवाओं में निराशा

Mon, 24 Jul 2023 02:32 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 24 Jul 2023 02:32 AM IST
सार

जम्मू-कश्मीर सेवा चयन बोर्ड (जेकेएसएसबी) ने चतुर्थ श्रेणी की परीक्षा चार साल के लंबे अंतराल के बाद पूरी की है। हालांकि सोशल मीडिया पर उम्मीदवार इस दावे को खारिज कर रहे हैं।

विज्ञापन
JKSSB: Recruitment examination 8575 Class IV posts completed after four years
Jkssb - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जम्मू-कश्मीर सेवा चयन बोर्ड (जेकेएसएसबी) फास्ट ट्रैक भर्ती परीक्षाएं समय पर पूरी करवाने के लिए कितना गंभीर है, इसका उदाहरण चतुर्थ श्रेणी के 8575 पदों पर भर्ती परीक्षा है। जेकेएसएसबी की सुस्त कार्यप्रणाली व कानूनी अड़चन के चलते यह परीक्षा चार साल बाद पूरी हो पाई है।  

विज्ञापन


जुलाई, 2020 में 8575 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हुआ था। फरवरी 2021 में तीन दिन तक परीक्षाएं हुईं। इसके बाद जुलाई में परिणाम जारी हुआ, लेकिन कानूनी अड़चन और जेकेएसएसबी की सुस्त कार्यप्रणाली से सभी पदों पर परिणाम जारी नहीं हो पाया।
विज्ञापन


जुलाई 2020 को जेकेएसएसबी ने लोक निर्माण विभाग में 80 पदों की अंतिम चयन सूची अधिसूचित की, जिसे कोर्ट के निर्देश पर रोक दियाग या। जब इन पदों को अधिसूचित किया गया तब सरकार फास्ट ट्रैक पर भर्ती परीक्षा करवाने का दावा किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन चार साल के लंबे अंतराल के बाद जेकेएसएसबी इस परीक्षा को पूरा करवा पाया है। हालांकि सोशल मीडिया पर उम्मीदवार इस दावे को खारिज कर रहे हैं। युवाओं का आरोप है अभी भी बड़ी संख्या में उम्मीदवार हैं, जिन्होंने परीक्षा पास की, लेकिन नियुक्ति नहीं दी गई है। 

जब कैलेंडर जारी होगा वेबसाइट पर डाल देंगे

जेकेएसएसबी तीन महीने से न तो भर्ती परीक्षा करवा पाया है और न ही परीक्षा कैलेंडर जारी कर पाया है। जेकेएसएसबी चेयरमैन राजेश शर्मा ने गैर जिम्मेदाराना बयान देते हुए कहा कि जब कैलेंडर जारी होगा, तो इसे वेबसाइट पर डाल दिया जाएगा।



दूसरी ओर जेकेएसएसबी के उम्मीदवार लंबे समय से परीक्षा कैलेंडर की मांग कर रहे हैं। इसे लेकर सोमवार को कश्मीर संभाग के उम्मीदवार जेकेएसएसबी के अधिकारियों से मिलेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed