{"_id":"6a160f8063ca70e894021e08","slug":"jkssb-recruitment-calender-jammu-news-c-10-jmu1050-923085-2026-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: जेकेएसएसबी ने जारी किया भर्ती कैलेंडर, 14 से शुरू होंगी परीक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: जेकेएसएसबी ने जारी किया भर्ती कैलेंडर, 14 से शुरू होंगी परीक्षाएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। जम्मू-कश्मीर सेवा चयन बोर्ड (जेकेएसएसबी) ने विभिन्न विभागों में होने वाली भर्ती परीक्षाओं, स्किल टेस्ट और शारीरिक दक्षता परीक्षण का शेड्यूल जारी कर दिया है। भर्ती परीक्षाएं 14 जून से शुरू होकर अगस्त तक चलेंगी। बोर्ड ने साफ किया है कि सभी परीक्षाओं के एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से सात दिन पहले वेबसाइट पर उपलब्ध कराए जाएंगे।
नोटिस के मुताबिक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के कई पदों के लिए ओएमआर आधारित लिखित परीक्षाएं होंगी। इनमें स्टाफ नर्स ग्रेड-दो, जूनियर स्टाफ नर्स, मल्टीपर्पज हेल्थ वर्कर, जूनियर एक्स-रे टेक्नीशियन, पैरामेडिकल असिस्टेंट, सैनिटरी इंस्पेक्टर, बीसीजी टेक्नीशियन और जूनियर डेंटल टेक्नीशियन जैसे पद शामिल हैं। इसके लिए परीक्षाएं जून, जुलाई और अगस्त में अलग-अलग तिथियों पर होंगी। स्टाफ नर्स ग्रेड-दो की परीक्षा 12 जुलाई जबकि मल्टीपर्पज हेल्थ वर्कर पद की परीक्षा नौ अगस्त को प्रस्तावित है। इसी तरह जूनियर असिस्टेंट, वेबसाइट ऑपरेटर और जूनियर स्टेनोग्राफर के लिए स्किल टेस्ट का कार्यक्रम जारी किया है। जूनियर असिस्टेंट और वेबसाइट ऑपरेटर के लिए टाइप टेस्ट जुलाई के पहले पखवाड़े में होगा जबकि स्टेनोग्राफर के लिए शॉर्टहैंड टेस्ट 27 जुलाई से शुरू होंगे।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
विज्ञापन
वन विभाग में सेवाएं देने के लिए अगस्त में शारीरिक परीक्षण
वन एवं पर्यावरण विभाग के तहत वाइल्ड लाइफ गार्ड, इंस्पेक्टर, एफपीएफ गार्ड, सोशल फॉरेस्ट्री वर्कर और फील्ड असिस्टेंट के लिए शारीरिक दक्षता और मापदंड परीक्षण अगस्त के दूसरे पखवाड़े में होगा। बोर्ड ने अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे जेकेएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से नजर बनाए रखें। लंबे समय से परीक्षा तारीखों का इंतजार कर रहे हजारों अभ्यर्थियों को अब तैयारी के लिए समय मिल गया है।