{"_id":"6070293c2655ce3fce2f5f99","slug":"jkssb-panchayat-accounts-assistants-waiting-for-appointment-even-after-three-months-of-declaration-of-result","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेकेएसएसबी: परिणाम घोषित होने के तीन माह बाद भी नियुक्ति के इंतजार में पंचायत लेखा सहायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेकेएसएसबी: परिणाम घोषित होने के तीन माह बाद भी नियुक्ति के इंतजार में पंचायत लेखा सहायक
Fri, 09 Apr 2021 03:45 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Fri, 09 Apr 2021 03:45 PM IST
विज्ञापन
Jkssb
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचायत अकाउंट असिस्टेंट की लिखित परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवारों की नियुक्ति में अभी और देरी हो सकती है। जम्मू-कश्मीर सेवा चयन बोर्ड (जेकेएसएसबी) ने परीक्षा का परिणाम घोषित होने के तीन महीने बाद भी अंतिम चयन सूची जारी नहीं की है। नवंबर 2020 में 1889 पदों पर हुई लिखित परीक्षा का परिणाम जनवरी 2021 में घोषित किया गया था।
विज्ञापन
अनुच्छेद 370 के हटने और केंद्रशासित प्रदेश बनने के बाद जेकेएसएसबी ने पहली बार भर्ती परीक्षा करवाई थी। इसमें पंचायत अकाउंट असिस्टेंट के 1889 पदों के लिए डेढ़ लाख से अधिक अभ्यिर्थियों ने लिखित परीक्षा दी। बोर्ड ने जनवरी में परिणाम घोषित करने के बाद उम्मीदवारों के दस्तावेजों के सत्यापन की प्रक्रिया भी पूरी कर ली, लेकिन अंतिम चयन सूची जारी नहीं की।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: उमर अब्दुल्ला हुए कोरोना संक्रमित, ट्वीट कर दी जानकारी
विज्ञापन
पहली चयन सूची में शामिल उम्मीदवारों का कहना कि बोर्ड एक चयन सूची को जारी करने में तीन महीने का समय ले रहा है। हमें उम्मीद थी चयन सूची जल्द जारी होगी, लेकिन इतना वक्त क्यों लग रहा है यह समझ से परे है। सचिव जेकेएसएसबी ने कहा कि इस पूरी प्रक्रिया को बोर्ड चेयरमैन देख रहे हैं। वहीं जब इस बारे में पूछताछ के लिए बोर्ड चेयरमैन खालिद जहांगीर को फोन मिलाया गया तो उन्होंने फोन ही रिसीव नहीं किया।