जम्मू-कश्मीर: उमर अब्दुल्ला हुए कोरोना संक्रमित, ट्वीट कर दी जानकारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसकी जानकारी उन्होंने ट्वीट के माध्यम से दी है। उन्होंने ट्वीट पर लिखा कि पिछले एक साल से मैंने इस वायरस से बचने की पूरी कोशिश की लेकिन आखिरकार मुझे कोरोना हो ही गया। उन्होंने कहा कि मैं कोरोना संक्रमित हो गया हूं और मुझे कोरोना के कोई लक्षण नहीं हैं। उन्होंने बताया कि चिकित्सकों की सलाह पर वह घर में ही सेल्फ आइसोलेशन में हैं और लगातार ऑक्सीजन के स्तर और अन्य जरूरी चीज़ों की निगरानी कर रहे हैं।
National Conference leader Omar Abdullah says that he has tested positive for #COVID19. He is asymptotic and is self-isolating at home. pic.twitter.com/T3ffWimaWe
— ANI (@ANI) April 9, 2021
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: स्किम्स में सामान्य मरीजों की भर्ती पर रोक, होंगे इमरजेंसी ऑपरेशन