{"_id":"63308ba72eae3b34ef4abbf9","slug":"jkrtc-bus-ticket-will-be-booked-online","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेकेआरटीसी: अब घर बैठे एक क्लिक पर बुक होगी जेकेआरटीसी की टिकट, दो अक्तूबर को शुरू होगा एप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेकेआरटीसी: अब घर बैठे एक क्लिक पर बुक होगी जेकेआरटीसी की टिकट, दो अक्तूबर को शुरू होगा एप
Mon, 26 Sep 2022 01:39 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: विमल शर्मा
Updated Mon, 26 Sep 2022 01:39 AM IST
सार
जेकेआरटीसी ने उत्तराखंड परिवहन की तर्ज पर मोबाइल एप तैयार किया है। दो अक्तूबर गांधी जयंती पर यह सुविधा लोगों के लिए शुरू हो सकती है। जेकेआरटीसी इंटेलीजेंट ट्रांसपोर्ट मैनेजमेंट सिस्टम (आईटीएमएस) लागू कर रही है।
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर ट्रांसपोर्ट निगम की बस।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जम्मू-कश्मीर रोड ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन (जेकेआरटीसी) की बसों में सफर करने वाले यात्रियों लिए अच्छी खबर है। अब यात्री घर बैठे ही सरकारी बस का टिकट अपने मोबाइल फोन से बुक कर सकेंगे। इसके लिए उन्हें काउंटर पर लाइन में नहीं लगना पड़ेगा। जेकेआरटीसी ने उत्तराखंड परिवहन की तर्ज पर मोबाइल एप तैयार किया है।
विज्ञापन
दो अक्तूबर गांधी जयंती पर यह सुविधा लोगों के लिए शुरू हो सकती है। जेकेआरटीसी इंटेलीजेंट ट्रांसपोर्ट मैनेजमेंट सिस्टम (आईटीएमएस) लागू कर रही है। मोबाइल एप से यात्री टिकट बुक करने के साथ बस की समय-सारिणी भी देख सकेंगे।
विज्ञापन
हालांकि यह सुविधा अमरनाथ यात्रा के दौरान शुरू करने की योजना थी, लेकिन शुरू नहीं हो पाई। अब जेकेआरटीसी ने दो अक्तूबर को एप लांच करने की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
विज्ञापन
यह मिलेगी सुविधा
- जम्मू से वैष्णो देवी जाने वाले यात्री अपनी पसंद की सीट बुक कर सकेंगे।
- टिकट लेने के लिए टिकट काउंटर जाने की जरूरत नहीं होगी।
- ऑनलाइन टिकट का भुगतान करने की भी होगी सुविधा
- जेकेआरटीसी की बस में अंतरराज्यीय व अंतर जिला रूट पर सफर करने वाले यात्रियों को भी मिलेगी सुविधा
- अमरनाथ यात्रा के दौरान यात्रियों को टिकट के लिए अब लाइनों में नहीं खड़ा होना पड़ेगा।
- बस का रूट, स्टॉपेज, समय-सारणी, रूट का किराया एप पर दिखेगा।
उत्तराखंड परिवहन निगम के साथ मिलकर हमने मोबाइल एप तैयार कर लिया है। मोबाइल एप पर यात्रियों को बस से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। घर बैठे टिकट बुक करवा सकेंगे। सब कुछ ठीक रहा तो गांधी जयंती पर मोबइल एप लांच हो जाएगा। -राकेश के संगराल, एमडी, जेकेआरटीसी