फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   JKCA Womens Cricket League

Jammu News: जेकेसीए की महिला क्रिकेट लीग सपनों को जीने का मंच

विज्ञापन
JKCA Womens Cricket League
-खिलाड़ियों ने कहा, यह लीग खेल कौशल को प्रदर्शित करने का बड़ा अवसर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। जम्मू-कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन (जेकेसीए) की ओर से आयोजित की जा रही दो दिवसीय महिला क्रिकेट लीग महिला खिलाड़ियों के सपनों को जीने का एक मंच है। यह प्रत्येक खिलाड़ी को अपने क्रिकेट कौशल को प्रदर्शित करने और निखारने का पर्याप्त अवसर प्रदान करता है। ये बातें आफरीन, शांभवी राजपूत, सादिया वानी और रिधिमा सहित युवा महिला क्रिकेटरों की चौकड़ी ने कही। जेकेसीए की पहल पर अपने विचार व्यक्त करते हुए सुरभि दधीची, अंकिता जल्ला, प्रतिभा भसीन और मसर्रत अहद सहित चयनकर्ताओं ने इसका समर्थन किया।
सलामी बल्लेबाज आफरीन ने कहा कि ऐसी लीग में कोई भी सीनियर्स और जूनियर्स से बहुत सारी चीजें सीखता है, जहां आपको अंडर-19, अंडर-23 और सीनियर क्रिकेटरों की सभी तीन श्रेणियों के साथ प्रतिस्पर्धा करनी होती है। उन्होंने कहा कि नियुक्त फिजियो और प्रशिक्षक जेकेसीए द्वारा गर्म परिस्थितियों के बावजूद उन्हें हाइड्रेटेड रखा जाता है।
विज्ञापन


वहीं, मध्यक्रम बल्लेबाज शाम्भवी राजपूत ने कहा कि यह पहली बार है कि वह दो दिवसीय मैचों का हिस्सा हैं। यहां उन्हें प्रदर्शन करने का पर्याप्त अवसर मिलता है। उन्होंने कहा कि वरिष्ठों के साथ काम करना हमेशा एक शानदार अहसास होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑलराउंडर गेंदबाज सादिया वानी ने लीग पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह की लीग से सभी युवा क्रिकेटरों को एक्सपोजर मिलता है। जेकेसीए के पास हर बार महिला क्रिकेटरों के लिए कुछ नया होता है। एक अन्य युवा क्रिकेटर रिधिमा राजपूत ने कहा कि इस तरह की लीग हमें बहुत अनुभव देती हैं।

इस लीग के लिए जेकेसीए द्वारा नामित सभी चार चयनकर्ताओं ने कहा कि इस तरह के आयोजन से उन्हें सर्वश्रेष्ठ टीम का चयन करने के लिए पर्याप्त समय मिलता है, क्योंकि बल्लेबाज बीच में समय बिता सकते हैं और गेंदबाज दो दिवसीय मैचों में अच्छी संख्या में ओवर फेंक सकते हैं। चयनकर्ताओं ने कहा कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने पिछले सीज़न में जोनल स्तर पर बहु-दिवसीय मैच शुरू किए थे। जानकारी के अनुसार, वे राज्य स्तर पर भी इसे शुरू कर सकते हैं। उसके लिए दो दिवसीय मैचों के साथ शुरुआत करना बहुत अच्छी बात है। जो खिलाड़ी उच्च स्तर पर पहुंच रहे हैं, वे अपनी सफलता का श्रेय जेकेसीए को देते हैं क्योंकि जेकेसीए ने पहले भी महिला क्रिकेटरों के लिए फिटनेस कैंप, स्किल कैंप और अन्य सभी संबद्ध कैंप आयोजित किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed