{"_id":"6a3d97f3e5f5e5163f08ae5d","slug":"jkca-news-president-suspended-jammu-news-c-10-jmu1054-947323-2026-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: जेकेसीए में फिर सियासी हलचल अध्यक्ष 35 दिन में पद से हटाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: जेकेसीए में फिर सियासी हलचल अध्यक्ष 35 दिन में पद से हटाए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। कानूनी अड़चनें दूर होने पर करीब आठ साल बाद जम्मू-कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन (जेकेसीए) को मिला निर्वाचित नेतृत्व लंबा नहीं चल सका। महज 35 दिन बाद ही जेकेसीए के अध्यक्ष जावेद अहमद किताब को एपेक्स काउंसिल ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
आठ सदस्यों के समर्थन से यह फैसला लिया गया जबकि निलंबन के कारणों का आधिकारिक तौर पर खुलासा नहीं किया गया है। ऐसे में जेकेसीए एक बार फिर विवादों में घिर गई है। जेकेसीए के सचिव ने वीरवार को अधिसूचना जारी की।
अधिसूचना के अनुसार, मामला अध्यक्ष के आचरण और उनके निलंबन से जुड़ा था, इसलिए यह प्रस्ताव अध्यक्ष जावेद को नहीं भेजा गया। इसे एपेक्स काउंसिल के बाकी नौ सदस्यों के पास मंजूरी के लिए भेजा गया। इनमें से आठ सदस्यों ने प्रस्ताव के पक्ष में सहमति दी। एक सदस्य ने कोई जवाब नहीं दिया। इसके बाद 8-0 के बहुमत से प्रस्ताव को मंजूर मानते हुए जावेद अहमद को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।
विज्ञापन
जेकेसीए ने अपने सभी अधिकारियों, कर्मचारियों, संबद्ध जिला इकाइयों और अन्य पदाधिकारियों को इस फैसले को तुरंत लागू करने के निर्देश दिए हैं।