{"_id":"6966b0819e4e0b4d800ee2fd","slug":"jkca-kriti-jammu-news-c-10-jmu1052-810854-2026-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: कीर्ति ने रचा इतिहास, जेकेसीए की पहली महिला वर्किंग कमेटी सदस्य बनीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: कीर्ति ने रचा इतिहास, जेकेसीए की पहली महिला वर्किंग कमेटी सदस्य बनीं
विज्ञापन
कीर्ति ने रचा इतिहास, जेकेसीए की पहली महिला वर्किंग कमेटी सदस्य बनीं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- खेल प्रशासन में समावेशिता औ सशक्तीकरण के नए युग की शुरुआत
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। खेल पत्रकार कीर्ति धर ने जम्मू और कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन में पहली महिला वर्किंग कमेटी सदस्य बनकर इतिहास रच दिया है। यह नियुक्ति न केवल उनके अटूट समर्पण का जश्न मनाती है, बल्कि क्षेत्रीय खेल प्रशासन में समावेशिता और सशक्तीकरण के नए युग की भी शुरुआत है।
पिछले छह साल से कीर्ति प्रदेश के हर कोने में क्रिकेट को बढ़ावा देने में अथक प्रयास कर रही हैं। टीम समन्वय और इवेंट की पूरी कवरेज के जरिये उन्होंने बेजोड़ जुनून और सटीकता दिखाई। बीसीसीआई अध्यक्ष मिथुन मन्हास, पूर्व टेस्ट क्रिकेटर इरफान पठान, मेंबर एडमिनिस्ट्रेशन ब्रिगेडियर अनिल गुप्ता के साथ टैलेंट हंट पर उनके इंटरव्यू और लगभग हर बड़े क्रिकेट इवेंट से लाइव रिपोर्ट ने उनकी आवाज को सामने लाया है। हाई प्रोफाइल समारोहों में जेकेसीए से जुड़े क्लबों का प्रतिनिधित्व करके वह जमीनी स्तर की पहल को पहचान दिलाती हैं। कीर्ति 16 जनवरी को होने वाली जेकेसीए वर्किंग कमेटी की बैठक में शामिल होने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।