{"_id":"61215a828ebc3e7a004ec42f","slug":"jkca-accuses-captain-parvez-rasool-of-stealing-pitch-roller-jammu-city-news-jmu2420142164","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेकेसीए ने कप्तान परवेज रसूल पर लगाया पिच रोलर चोरी करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेकेसीए ने कप्तान परवेज रसूल पर लगाया पिच रोलर चोरी करने का आरोप
विज्ञापन
जम्मू। प्रदेश क्रिकेट टीम के कप्तान और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी परवेज रसूल पर जम्मू-कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन जेकेसीए ने पिच रोलर चोरी करने का आरोप लगाया है। जेकेसीए का कहना है अगर परवेज ने पिच रोलर नहीं लौटाए तो फिर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जेकेसीए की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि आपके पास जम्मू और कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन की संपत्ति है, विश्वास तोड़ने के बदले आपके खिलाफ कोई भी बड़ा कदम उठाने, जिसमें पुलिस कार्रवाई भी शामिल हो सकती है, आप से कहा जाता है कि पिच रोलर एक सप्ताह में जेकेसीए को लौटा दें, इसके बावजूद अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो हम आपके खिलाफ कार्रवाई करने के लिए स्वतंत्र हैं।
परवेज ने किया खंडन
उधर परवेज रसूल ने जम्मू और कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा लगाए गए इन आरोपों को पूरी तरह से खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि एक इंटरनेशल क्रिकेटर जिसने जम्मू-कश्मीर को अपना तन-मन दिया हो उससे इस तरह व्यवहार करने का यही तरीका है। परवेज रसूल ने आरोपों को पूरी तरह से खारिज क दिया है। उन्होंने चोरी के लगे आरोप को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। रसूल के मुताबिक अब वह अपने भविष्य के बारे में सोचने को मजबूर हो गए हैं। रसूल ने कहा मैं चाहता हूं कि बीसीसीआई इस मामले में दखल दे, मुझे अपने भविष्य के बारे में सोचने के लिए मजबूर किया जा रहा है।