{"_id":"6967426b0101d5043502c8a1","slug":"jkbose-declares-class-10-results-84-qualify-exams-2026-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"JKBOSE 10th Result Out: जेकेबोएसई कक्षा 10वीं के परिणाम घोषित, 84% छात्र हुए पास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
JKBOSE 10th Result Out: जेकेबोएसई कक्षा 10वीं के परिणाम घोषित, 84% छात्र हुए पास
Wed, 14 Jan 2026 12:45 PM IST
निकिता गुप्ता
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: निकिता गुप्ता
Updated Wed, 14 Jan 2026 12:45 PM IST
सार
JKBOSE Class 10 Result 2026 Declared: जम्मू-कश्मीर बोर्ड (जेकेबोएसई) ने 10वीं के वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किए, जिसमें कुल 94,000 से अधिक छात्रों में से 84% छात्र पास हुए।
विज्ञापन
JKBOSE 10th Result
- फोटो : Amar ujala graphics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर राज्य शिक्षा बोर्ड (जेकेबोएसई ) ने बुधवार को कक्षा 10वीं की वार्षिक परीक्षा के परिणाम घोषित किए। बोर्ड के अनुसार इस बार कुल 94,000 से अधिक छात्र परीक्षा में शामिल हुए, जिनमें से 84 प्रतिशत छात्रों ने परीक्षा में सफलता प्राप्त की।
विज्ञापन
कश्मीर डिविजन में 10वीं की वार्षिक परीक्षा तीन नवंबर से आयोजित की गई थी। कश्मीर के दस जिलों से कुल 68,804 छात्रों ने परीक्षा में हिस्सा लिया, जबकि जम्मू डिविजन के आठ जिलों के विंटर जोन से 25,224 छात्र परीक्षा में बैठे।
विज्ञापन
बोर्ड ने बताया कि सभी सफल छात्रों को शुभकामनाएं दी गई हैं और अगले चरण की तैयारी के लिए उन्हें मार्गदर्शन भी उपलब्ध कराया जाएगा। इस परिणाम के साथ ही कई छात्र अब 11वीं कक्षा के लिए अपने भविष्य की दिशा तय करेंगे।
विज्ञापन