{"_id":"64525178dab79d8289038019","slug":"jk-trucks-going-to-valley-stopped-at-udhampur-only-tanker-allowed-due-to-bad-weather-2023-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: उधमपुर में रोके गए घाटी जाने वाले ट्रक, खराब मौसम के कारण केवल टैंकरों को जाने की अनुमति मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: उधमपुर में रोके गए घाटी जाने वाले ट्रक, खराब मौसम के कारण केवल टैंकरों को जाने की अनुमति मिली
Wed, 03 May 2023 05:51 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, उधमपुर
अमर उजाला नेटवर्क, उधमपुर
Published by: विमल शर्मा
Updated Wed, 03 May 2023 05:51 PM IST
सार
मौसम के खराब होने के साथ ही राजमार्ग पर वाहनों कीआवाजाही भी प्रभावित हो रही है। पिछले कुछ दिनों से हर रोज राजमार्ग पर जाम की स्थिति बन रही है और पुलिस को यातायात व्यवस्था को बनाए रखने के लिए हर दिन मशक्कत करनी पड़ रही है।
विज्ञापन
जम्मू श्रीनगर हाईवे पर रोके गए वाहन
- फोटो : संवाद
विस्तार
खराब मौसम के कारण बुधवार को भी राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही। छोटे यात्री वाहनों को दोनों तरफ चलने की अनुमति दी गई। ट्रकों को उधमपुर से घाटी की तरफ नहीं जाने दिया गया। सुबह के समय टैंकर और जरूरत का सामान ले जाने वाले ट्रकों को ही चलने की अनुमति दी गई।
विज्ञापन
इसके रामबन के कई हिस्सों में दिन में कई बार जाम की स्थिति बनी। मौसम के खराब होने के साथ ही राजमार्ग पर वाहनों कीआवाजाही भी प्रभावित हो रही है। पिछले कुछ दिनों से हर रोज राजमार्ग पर जाम की स्थिति बन रही है और पुलिस को यातायात व्यवस्था को बनाए रखने के लिए हर दिन मशक्कत करनी पड़ रही है।
विज्ञापन
बुधवार को सुबह के समय छोटे यात्री वाहनों को दोनों तरफ चलने की अनुमति दी गई थी। सुबह के समय टैंकर, फल, सब्जी व अन्य जरूरत का सामान ले जाने वाले ट्रकों को घाटी की तरफ जाने की अनुमति दी गई। लेकिन बाकी के सभी ट्रक उधमपुर में रोक कर रखे गए।
विज्ञापन
ट्रक चालक दिन भर आगे जाने की अनुमति मिलने का इंतजार करते रहे। रोके जाने पर चालकों को दिन भर परेशानियों का सामना करना पड़ा। उधमपुर के जखैनी, भारत नगर, रठियान, बट्टलबालियां, मांड, गरनई, टिकरी में पुलिस ने ट्रकों को रोक कर रखा था।
चालकों को शौचालय व पीने की पानी की सुविधा नहीं मिलने पर बहुत अधिक परेशान होना पड़ा। इसके साथ कुछ ट्रकों को ऐसे स्थानों पर खड़ा किया था, जहां कोई ढाबा या फिर टी स्टाल भी नहीं था।