फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   JK Police Recruitment : recruitment in Jammu Kashmir Police more than four thousand posts

JK Police Recruitment: जम्मू कश्मीर पुलिस में भर्ती का मौका, चार हजार से अधिक पद, ऐसे करें आवेदन

Wed, 17 Jul 2024 05:58 PM IST
गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: गुलशन कुमार Updated Wed, 17 Jul 2024 05:58 PM IST
सार

जम्मू-कश्मीर पुलिस में कांस्टेबल के 4002 पदों पर भर्ती होगी। इसके लिए 30 जुलाई से 29 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन हो सकेगा।

विज्ञापन
JK Police Recruitment : recruitment in Jammu Kashmir Police more than four thousand posts
जम्मू कश्मीर पुलिस - फोटो : संवाद

विस्तार

जम्मू-कश्मीर पुलिस में कांस्टेबल के 4002 पदों पर भर्ती होगी। इसके लिए 30 जुलाई से 29 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन हो सकेगा। सामान्य श्रेणी के लिए आवेदन शुल्क 700 रुपये है तो आरक्षित श्रेणी के लिए 600 रुपये रखा है। एसपीओ और वालंटियर होम गार्ड 40 साल और इन-सर्विस पुलिस कर्मी 30 साल को छोड़ अन्य सभी श्रेणी में आवेदनकर्ता की अधिकतम आयु 28 साल रखी हैं।

विज्ञापन


इन पदों पर लिखित व शारीरिक मानक परीक्षण होगा। पहले लिखित परीक्षा में बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे और इनमें नेगेटिव मार्किंग होगी। लिखित परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर उम्मीदवारों को शारीरिक मानक परीक्षण के लिए शार्टलिस्ट किया जाएगा।
विज्ञापन

इसमें पुरुष उम्मीदवा की ऊंचाई 5.6 फीट जबकि महिलाओं की 5.2 फीट होनी चाहिए। 

गोरखा समुदाय और बोट जनजाति के उम्मीदवारों को ऊंचाई में दो फीट की छूट रहेगी। वहीं पुरुष उम्मीदवारों को छह मिनट तीस सेकेंड में 1600 मीटर दौड़ पूरी करनी होगी। जबकि 20 पुश अप करने होंगे। वहीं महिला उम्मीदवारों को छह मिनट तीस सेकेंड में एक हजार मीटर दौड़ पुरी करनी होगी। जबकि तीन प्रयास में चार किलोग्रम के शाटपूट को 14/1-2 फीट फेंकना होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं सेवानिवृत्त कर्मियों 30 से 40 साल वाले कर्मियों को साढे सात मिनट में दौड़ पूरी करनी होगी जबकि 40 साल से अधिक आयु वाले को साढ़े आठ मिनट में। एनसीसी सीट सर्टिफिकेट वाले उम्मीदवार को पांच प्रतिशत अंक मिलेंगे जबकि एनसीसी बी सर्टिफिकेट पर तीन प्रतिशत और एनसीसी सर्टिफिकेट पर दो प्रतिशत अंक मिलेंगे।

इन पदों होगी भर्ती

कांस्टेबल आर्म्ड/आईआरपी के 1689 पद, कांस्टेबल एसडीआरएफ 100पद, कांस्टेबल टेली टेलीकम्युनिकेशन 502 पद, कांस्टेबल फोटोग्राफर 22 पद, कांस्टेबल एग्जीक्यूटिव पुलिस जम्मू संभाग 1249 पद और कांस्टेबल एग्जीक्यूटिव पुलिस कश्मीर संभाग 176 पद शामिल हैं। कुल 4002 पदों में से 1600 पद सामान्य श्रेणी में, 321 पद एससी, 400 पद एसटी 1, 400 पद एसटी 2, 321 पद ओबीसी,160 आरबीए, 400 पद ईडब्लयूएस श्रेणी में हैं। कांस्टेबल टेली टेलीकम्युनिकेशन और कांस्टेबल फोटोग्राफर के पद के लिए शैक्षणिक योग्यता 12 कक्षा है जबकि अन्य में दसवीं कक्षा रखी गई हैं।

भूतपूर्व सैनिकों के लिए यह होंगे नियम

शस्त्र बोल में सेवा करने वाले भूतपूर्व सैनिकों को उसकी वास्तविक आयु में से ऐसी सेवा अवधि घटाने की अनुमति होगी। यदि परिणामी आयु उस पद के लिए निर्धारित अधिकतम आयु सीमा से तीन वर्ष से अधिक नहीं है तो उसे आयु सीमा संबंधी शर्त को पूरा होरा होगा। ऐसे उम्मीदवारों का जन्म एक जनवरी 2006 से बाद नहीं होनी चाहिए।

आवेदन शुल्क

  •  
  • आवेदन शुल्क सामान्य श्रेणी के लिए 700 और आरक्षित श्रेणी के लिए 600 है।
  • आवेदन का भुगतान ऑनलाइन किया जा सकेगा।
  • अगर आवेदन बिना फीस के भरा गया तो उसमें दोबारा फीस भरने की सुविधा नहीं होगी और उस आवेदन को रद्द माना जाएगा। किसी स्थिति में इसमें कोई बदलाव नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed