{"_id":"6061a1768ebc3e8c942f17e9","slug":"jk-police-denys-passport-updation-mehbooba-mufti-tweets","type":"story","status":"publish","title_hn":"महबूबा के पासपोर्ट अपडेशन को मंजूरी देने से जम्मू-कश्मीर पुलिस का इनकार, खुद ट्वीट कर दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महबूबा के पासपोर्ट अपडेशन को मंजूरी देने से जम्मू-कश्मीर पुलिस का इनकार, खुद ट्वीट कर दी जानकारी
Mon, 29 Mar 2021 11:41 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: प्राची प्रियम
Updated Mon, 29 Mar 2021 11:41 PM IST
विज्ञापन
महबूबा मुफ्ती
- फोटो : बसित जरगर
जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती के पासपोर्ट अपडेशन को मंजूरी देने से जम्मू-कश्मीर पुलिस ने इनकार कर दिया है। महबूबा ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने ट्वीट किया है कि पासपोर्ट कार्यालय ने सीआईडी की रिपोर्ट के आधार पर मेरा पासपोर्ट जारी करने से इनकार कर दिया, क्योंकि यह भारत की सुरक्षा के लिए खतरा है।
विज्ञापन
इसके बाद अनुच्छेद 370 को हटाने के फैसले पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि अगस्त 2019 के बाद से कश्मीर की सामान्य स्थिति का स्तर यही है कि पासपोर्ट रखने वाली एक पूर्व मुख्यमंत्री इतने बड़े देश के लिए खतरा है। बता दें कि मुफ्ती के पासपोर्ट की तारीख 31 मई 2019 तक थी, जिसके बाद उन्होंने अपडेट के लिए अपील की थी।
विज्ञापन
Passport Office refused to issue my passport based on CID’s report citing it as ‘detrimental to the security of India. This is the level of normalcy achieved in Kashmir since Aug 2019 that an ex Chief Minister holding a passport is a threat to the sovereignty of a mighty nation. pic.twitter.com/3Z2CfDgmJy
विज्ञापन विज्ञापन— Mehbooba Mufti (@MehboobaMufti) March 29, 2021