फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   jk police busted hideout in shopian

शोपियां में आतंकी ठिकाना ध्वस्त, भारी मात्रा में गोला बारूद बरामद

Sat, 18 Jun 2016 11:20 AM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर Updated Sat, 18 Jun 2016 11:20 AM IST
विज्ञापन
jk police busted hideout in shopian
- फोटो : Amar Ujala

दक्षिणी कश्मीर के शोपियां जिले में वीरवार को पुलिस और 44 राष्ट्रीय राइफल्स ने किलूरा इलाके के जहांगीर अहमद मलिक पुत्र ग़ुलाम कदीर मलिक के घर की घेराबंदी कर छापा मारा। इस दौरान मकान में आतंकियों का एक ठिकाना मिला। 

विज्ञापन


इसे आतंकी वसीम मल्ला, सद्दाम पाडर सहित अन्य आतंकियों द्वारा इस्तेमाल किया जा रहा था, जो हिज़्ब के मोस्ट वांटेड आतंकी कमांडर बुरहान वानी के ग्रुप से संबंध रखते हैं। सूत्रों के अनुसार यह खुफिया ठिकाना अलमारी के पीछे से निकला, जिसे किताबों से ढका गया था। 
विज्ञापन


इसकी ऊंचाई सात फीट, चौड़ाई तीन फीट, जबकि लंबाई चार फीट है। ठिकाने से भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री और गोला बारूद बरामद किया गया। इसमें 15 जिलेटिन स्टिक्स बरामद की गई। एक स्टिक का वजन 125 ग्राम है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच किलो मिक्स जिलेटिन (पॉलीथिन के साथ) अलावा एके 47 के 213 राउंड और इंसास के 57 राउंड शामिल हैं। गौरतलब है कि हाल में दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले के त्राल इलाके में भी हिज्ब के एक ठिकाने को सुरक्षा बलों द्वारा खोजा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed