{"_id":"620c6555b8ae747cda14f737","slug":"jk-lt-governor-manoj-sinha-congratulated-people-on-sant-ravidas-jayanti","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर में संत रविदास जयंती की धूम, उपराज्यापल ने प्रदेशवासियों को दी बधाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर में संत रविदास जयंती की धूम, उपराज्यापल ने प्रदेशवासियों को दी बधाई
Wed, 16 Feb 2022 08:18 AM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Wed, 16 Feb 2022 08:18 AM IST
सार
संत रविदास जंयती के मौके पर जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि गुरु रविदास की शिक्षाएं समाज में समानता लाने के लिए प्रेरित करती रहेंगी।
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देशभर में बुधवार को संत रविदास की जयंती धूमधाम से मनाई जा रही है। इसे लेकर प्रदेश में भी संत रविदास के मंदिरों में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इस अवसर पर जम्मू-कश्मीर के उपराज्यापल मनोज सिन्हा ने प्रदेशवासियों को संत रविदास की जंयती पर शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि गुरु रविदास के विचार सभी को समानता का समाज बनाने के लिए प्रेरित करते रहेंगे।
उपराज्यपाल ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'मैं पूज्य गुरु रविदास को उनकी जयंती पर नमन करता हूं। गुरु की शाश्वत शिक्षाएं मानवता को नेक और समानता का जीवन जीने के लिए निर्देशित करती हैं। उनके जाति, रंग और पंथ के आधार पर सभी भेदभाव को समाप्त करने के आदर्श हमारे लिए न्यायपूर्ण और बराबरी का समाज बनाने के लिए प्रेरणास्रोत हैं।'