फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   JK LG said: Increase revenue by using urban local body properties

जेके एलजी बोले: शहरी स्थानीय निकाय संपत्तियों का प्रयोग कर राजस्व बढ़ाएं, मल्टी लेवल पार्किंग का शुभारंभ

Thu, 08 Dec 2022 02:17 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 08 Dec 2022 02:17 AM IST
सार

उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि पिछले साल केवल जम्मू में जिला कैपेक्स में रिकॉर्ड 3506 परियोजनाएं पूरी हुईं। जम्मू जिला कैपेक्स का इस वित्तीय वर्ष का बजट पिछले वित्तीय वर्ष के 700 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 1442 करोड़ रुपये कर दिया गया है।

विज्ञापन
JK LG said: Increase revenue by using urban local body properties
जम्मू में मल्टी पार्किंग का उद्घाटन करते एलजी मनोज सिन्हा - फोटो : पीआरओ

विस्तार

शहरी स्थानीय निकायों के लिए अपने आर्थिक ढांचे को सुदृढ़ करने और राजस्व के लिए संपत्तियों का प्रयोग करने का सही समय है। कई कम उपयोग वाली संपत्तियां स्थानीय समुदाय की भागीदारी के साथ रोजगार और व्यापार के अवसर पैदा कर सकती हैं।

विज्ञापन


यह बात उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने बुधवार को पंजतीर्थी में मल्टी-लेवल पार्किंग के उद्घाटन मौके पर कही। जम्मू के लोगों को नई पार्किंग सुविधा समर्पित करते हुए उप राज्यपाल ने कहा कि कायाकल्प और शहरी परिवर्तन के लिए अमृत-अटल मिशन के तहत परियोजना सड़कों पर जाम को कम करने में कारगर साबित होगी।
विज्ञापन


शहरों के कायाकल्प के लिए सामुदायिक भागीदारी महत्वपूर्ण है। लोगों की मदद से हम स्वस्थ और सुंदर शहर बना सकते हैं। उन्होंने कहा कि परिवहन, पानी और बुनियादी ढांचे को मजबूत किया जा रहा है। उन्होंने शहरी कायाकल्प के लिए सरकार के दृष्टिकोण और तीन लक्ष्यों स्थिरता, दक्षता और जीवंत समाज के निर्माण को प्राप्त करने के लिए किए जा रहे प्रयासों को साझा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन लक्ष्यों को हासिल करने के लिए समुदाय को एकीकृत तरीके से गतिशीलता, अर्थव्यवस्था, पर्यावरण जैसे विभिन्न क्षेत्रों में विकास के लिए आगे आना चाहिए। जम्मू शहर की क्षमता, परंपरा, विरासत, संस्कृति, विशिष्टता और यह कैसे आर्थिक रूप से विकसित हो सकती है, पर काम होना चाहिए।

जीवन की गुणवत्ता में सुधार करना प्रशासन का प्रमुख उद्देश्य है। उप राज्यपाल ने विकास प्रक्रिया में जनता की भागीदारी के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि जन भागीदारी की शक्ति हमारे सामाजिक-आर्थिक विकास के भविष्य को आकार देगी। 
बीते तीन साल की बताई उपलब्धियां 

उप राज्यपाल ने पिछले तीन वर्षों में जम्मू-कश्मीर में किए जा रहे अभूतपूर्व कार्यों पर भी प्रकाश डाला। पिछले साल केवल जम्मू में जिला कैपेक्स में रिकॉर्ड 3506 परियोजनाएं पूरी हुईं। जम्मू जिला कैपेक्स का इस वित्तीय वर्ष का बजट पिछले वित्तीय वर्ष के 700 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 1442 करोड़ रुपये कर दिया गया है।

400 वाहनों को पार्क करने की होगी सुविधा 

पंजतीर्थी में बनी मल्टी-लेवल पार्किंग में लगभग 400 छोटे बड़े वाहन पार्क हो सकेंगे। सड़कों पर वाहन पार्क न होने से यातायात सुचारू रूप से चलेगा। साथ ही जाम की समस्या से निजात मिलेगी। पार्किंग से पंजतीर्थी, मुबारक मंडी, जैन बाजार, मोती बाजार, कच्ची छावनी जैसे इलाके के लोगों को लाभ मिलेगा।  

स्वच्छता, प्रवर्तन गतिविधियों पर ध्यान केंद्रिंत : मेयर

मेयर राजिंदर शर्मा ने कहा कि मल्टी लेवल पार्किंग के बनने से वाहन चालकों को बेहतर सुविधा मिलेगी। जेएमसी अब स्वच्छता और प्रवर्तन गतिविधियों के अलावा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन पर ध्यान केंद्रित कर रहा है। सांसद जुगल किशोर शर्मा ने कहा कि नई परियोजनाएं जम्मू शहर में परिवर्तन लाएंगी।



शहर में विकास कार्य तेज गति से चल रहे हैं। लोगों को इसका लाभ मिलेगा। मुख्य सचिव डॉ. अरुण कुमार मेहता ने मेयर, पार्षदों और अधिकारियों से निर्णय लेने में लोगों की भागीदारी को सुनिश्चित करने और वार्ड सभा बनाने की दिशा में काम करने को कहा। इस मौके पर प्रधान सचिव धीरज गुप्ता, एडीजीपी मुकेश सिंह, डिवकॉम रमेश कुमार, डीसी जम्मू अवनी लवासा, जेएमसी आयुक्त राहुल यादव और अन्य मौजूद रहे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed