फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   JK: JKBOSE released 12th exam result, 65 percent students passed

JKBose Result: इस बार भी बेटियों की बल्ले-बल्ले, सभी संकाय में कश्मीर के बच्चे छाए...65 फीसदी छात्र हुए पास

Fri, 09 Jun 2023 07:52 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 09 Jun 2023 07:52 PM IST
सार

जम्मू कश्मीर स्कूल शिक्षा बोर्ड के मुताबिक इस बार परीक्षा में कुल 12,7636 उम्मीदवार शामिल हुए थे। इसमें 82,441 ने उत्तीर्ण किया। 

विज्ञापन
JK: JKBOSE released 12th exam result, 65 percent students passed
परीक्षा परिणाम मिलने के बाद खुशी से उछलते छात्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू कश्मीर शिक्षा बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में इस बार भी बेटियों ने बाजी मारी है। तीन टॉपर्स में दो बेटियां हैं। तीनों टॉपर भी कश्मीर से हैं। नतीजों में कश्मीर से जम्मू पिछड़ गया है। 68 फीसदी छात्राएं और 61 फीसदी छात्र पास हुए हैं। कुल 65 फीसदी बच्चे सफल हुए हैं। साइंस, आर्ट्स और कामर्स संकाय में पहला स्थान कश्मीर संभाग के छात्रों को मिला है।

विज्ञापन


बता दें कि एक समान शैक्षणिक कैलेंडर लागू होने के चलते पहली बार जम्मू और कश्मीर संभाग का परिणाम एक साथ जारी किया गया है। साइंस संकाय में श्रीनगर के फयाज एजुकेशनल इंस्टीट्यूट फैज आबिद नौगाम के शाहिद बशीर ने 99.2 फीसदी अंकों के साथ टॉप किया है।
विज्ञापन


वहीं, आर्ट्स संकाय में श्रीनगर के गवर्नमेंट गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल अमीरकदल की महवीन वानी ने 99 फीसदी अंक लेकर टॉपर रही है। जबकि, कामर्स संकाय में गवर्नमेंट गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल जडिबल की इरतिजा मंजूर ने 98.2 अंकों के साथ टॉप किया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

टॉप 5 और टॉप 10 विद्यार्थी

साइंस संकाय की टॉप 10 मेरिट लिस्ट में कुल 161 विद्यार्थियों ने स्थान हासिल किया है। वहीं, टॉप 5 में 18 विद्यार्थी आए हैं। आर्ट्स संकाय में कुल 53 विद्यार्थियों ने मेरिट में जगह बनाई है। टॉप 5 में 15 विद्यार्थी हैं। कामर्स संकाय की मेरिट में कुल 63 विद्यार्थी रहे हैं।


टॉप 5 में 26 विद्यार्थी हैं। जम्मू-कश्मीर स्कूल शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन प्रो. डॉ. परीक्षित मन्हास ने कहा कि एक समान शैक्षणिक कैलेंडर सफलतापूर्वक लागू किया गया। उन्होंने उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा, सलाहकार राजीव राय भटनागर, प्रधान सचिव स्कूल शिक्षा विभाग आलोक कुमार और जिला प्रशासन व बोर्ड के कर्मचारियों का धन्यवाद किया है।  

1,27,636 विद्यार्थियों में से 82,440 पास

12वीं की बोर्ड परीक्षा में कुल 1,27,636 बैठे थे। इसमें 82,440 विद्यार्थी सफल रहे। इसमें 40045 छात्र और 42395 छात्राएं हैं। हार्ड और साफ्ट जोन में ये परीक्षा 1255 परीक्षा केंद्रों पर हुई थी। 2022 में समर और विंटर जोन के हिसाब से परिणाम जारी होता था।

2022 में समर जोन का परिणाम 70 फीसदी रहा था। वहीं, विंटर जोन का परिणाम 75 फीसदी रहा था। इस बार एक समान शैक्षणिक कैलेंडर के तहत परीक्षा का परिणाम जारी हुआ। 

परिणाम में आशंका तो ऐसे करें शिकायत 

परिणाम संबंधी आशंका हो तो जम्मू संभाग के विद्यार्थी jssecry_jd@jkbose.co.in और कश्मीर संभाग के विद्यार्थी jssecry_kd@jkbose.co.in पर लॉगइन कर शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। छात्र 5676750 नंबर पर जेकेबोस 12 स्पेस देकर अपना रोल नंबर लिखकर मैसेज भेजकर अपना परिणाम भी पता कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed