{"_id":"62e21728a04f075d974e63f7","slug":"jk-highway-blocked-due-to-mudslides-shooting-stones-in-ramban","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu-Kashmir: भूस्खलन के कारण जम्मू कश्मीर राष्ट्रीय राजमार्ग अवरुद्ध, कई वाहन फंसे, अमरनाथ यात्रियों को रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu-Kashmir: भूस्खलन के कारण जम्मू कश्मीर राष्ट्रीय राजमार्ग अवरुद्ध, कई वाहन फंसे, अमरनाथ यात्रियों को रोका
Thu, 28 Jul 2022 10:27 AM IST
प्राची प्रियम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्राची प्रियम
Updated Thu, 28 Jul 2022 10:27 AM IST
सार
पुलिस द्वारा जारी एडवाइजरी में लोगों को बिना जानकारी किए जम्मू श्रीनगर हाईवे पर न जाने की सलाह दी गई है। राजमार्ग अवरुद्ध होने का असर अमरनाथ यात्रा करने वाले यात्रियों पर भी पड़ा है।
विज्ञापन
Jammu Srinagar National Highway Blocked
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू कश्मीर के रामबन जिले में बुधवार तड़के भूस्खलन और गिरे चट्टानों के कारण जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग गुरुवार को अवरुद्ध रहा। इसके कारण सैकड़ों वाहन फंस गए।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया कि भूस्खलन का मलबा कश्मीर को देश के बाकी हिस्सों से जोड़ने वाली एकमात्र सड़क के मेहर, कैफेटेरिया मूर और पंतीयाल इलाकों में गिरा।
पुलिस द्वारा जारी एडवाइजरी में लोगों को बिना जानकारी किए जम्मू श्रीनगर हाईवे पर न जाने की सलाह दी गई है। राजमार्ग अवरुद्ध होने का असर अमरनाथ यात्रा करने वाले यात्रियों पर भी पड़ा है। उन्हें चंदेरकूट यात्रा निवास पर रोका गया है।
विज्ञापन