फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir Govt orders creation of separate Ladakh Division

लद्दाख बना जम्मू कश्मीर का तीसरा संभाग, डीसी और आईजी के पदों के सृजन को भी मंजूरी

Fri, 08 Feb 2019 04:35 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Fri, 08 Feb 2019 04:35 PM IST
विज्ञापन
Jammu Kashmir Govt orders creation of separate Ladakh Division
ladakh - फोटो : फाइल फोटो
राज्यपाल शासन ने अहम फैसले में लद्दाख को अलग प्रशासनिक और राजस्व संभाग के सृजन को मंजूरी दी है। लद्दाख संभाग में लेह और कारगिल दो जिले रहेंगे और मुख्यालय लेह में रहेगा। सरकार ने लद्दाख के लिए मंडलायुक्त और पुलिस महानिरीक्षक लेह के पदों के सृजन को भी मंजूरी प्रदान करते हुए योजना, विकास और निगरानी विभाग के प्रधान सचिव की अध्यक्षता में कमेटी का गठन कर मंडल स्तर पर विभिन्न विभागों में पदों के सृजन, प्रस्तावित कार्यालयों के लिए स्थलों की निशानी व स्टाफ की भूमिका व जिम्मेदारी तय करने को कहा है।
विज्ञापन


लद्दाख को अलग संभाग के दर्जे की मांग पिछले अर्से से चली आ रही थी और लद्दाख स्वायत्त पहाड़ी विकास परिषद लेह और कारगिल समेत विभिन्न संगठनों ने भी इस मामले को सरकार के समक्ष जोरदार से तरीके से उठाया था। वर्तमान में लद्दाख में लेह और कारगिल जिलों के लिए पहाड़ी विकास परिषदों का गठन किया कर सत्ता का विकेंद्रीकरण किया गया है।
विज्ञापन


लद्दाख में भारी बर्फबारी के चलते सड़क मार्ग से करीब छह महीने से देश के अन्य हिस्सों से यह क्षेत्र कटा रहता है। इन छह महीनों में केवल लेह तक हवाई यात्रा ही की जा सकती है। दूरदराज व लद्दाख में सड़क संपर्क की समस्या के चलते लद्दाख को अलग संभाग का दर्जा दिया गया है। अभी तक लद्दाख कश्मीर संभाग का ही हिस्सा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा ने लद्दाख को अलग संभाग के दर्जें का स्वागत किया

भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र रैना ने लद्दाख को अलग संभाग का दर्जा देने के राज्य सरकार के फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने इस महत्त्वपूर्ण फैसले के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राज्यपाल सत्यपाल मलिक का आभार प्रकट करते हुए कहा हैं कि लद्दाख के स्थानीय लोगों की मांग को पूरा कर दिया गया है। अलग संभाग बनने से लद्दाख में विकास की गति तेज हो जाएगी। भाजपा ने सबका साथ सबका विकास की नीति के तहत लद्दाख की जन आकांक्षाओं को पूरा किया है। यह सब केंद्र में मोदी सरकार के मजबूत इरादों से संभव हो पाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed